लड़की ने FB पर मांगी लोगो से मदद, चिकित्सक व अधिकारियों ने मारा मेरी माँ को
लड़की ने FB पर मांगी लोगो से मदद, चिकित्सक व अधिकारियों ने मारा मेरी माँ को
Share:

पानीपत : इन दिनों अपना विरोध जताने के लिए फेसबुक काफी चर्चित हो गया है। हाल ही में यह बात सामने आई है कि एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने फेसबुक के माध्यम से एक सरकारी चिकित्सालय के चिकित्सकों और अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से ही उसकी मां डाॅ. सुनीता अरोड़ा की जान चली गई। लडकी ने पोस्ट में यह दावा किया कि हत्यारों और उसकी मां को प्रताडि़त करने के कारण उसकी मां परेशान हो गई। चिकित्सकों और अधिकारियों ने ही उसकी हत्या कर दी।

लड़की ने स्वयं के पास कैमरा रिकाॅर्डिंग होने की बात भी कही है। इस दौरान कहा गया है कि समाचार सोश्यल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस लड़की ने कहा कि उसकी मां करीब 30 वर्ष से भी अधिक समय से पानीपत स्थित समलखा में चिकित्सक के पद पर कार्य कर रही थी लेकिन चिकित्सकों ने अधिकारियों के साथ मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। सरकारी अधिकारी हत्यारों को पकड़ने के स्थान पर उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

इस लड़की ने अधिक से अधिक लोगों से इस पोस्ट को शेयर करने की मांग की है। जिससे उसकी मां के हत्यारों को पकड़ने में उसे मदद मिल सके और यह जानकारी देश के प्रशासनिक अमले में बैठे उच्चपदस्थ्य अधिकारियों तक पहुंच सके। इस लड़की ने अपना यह अभियान चलाते हुए एक वाहन पर अपनी मां का फोटो रखा हुआ है। दूसरी ओर इस लड़की ने मां के शव को वैन में रखकर भी अपना विरोध जताया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -