डॉक्टर ने गर्भवती महिला के साथ की छेड़छाड़
डॉक्टर ने गर्भवती महिला के साथ की छेड़छाड़
Share:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में छेड़खानी की घटनाओ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, व लाख प्रशासनिक कोशिशों के बाद भी इनमे कमी नही हो रही है, ऐसी ही एक छेड़खानी की घटना को डॉक्टर ने अंजाम दिया है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा की दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक डॉक्टर जिसका नाम फकीरद्दीन (45) है उसने गुरुवार दोपहर को एक 22 साल की गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी की. आरोपी डॉक्टर फकीरद्दीन का दावा है कि वह बाल चिकित्सा में विशेषज्ञता के साथ एक मेडिकल प्रैक्टिसनर है और संगम विहार के आई ब्लॉक में उसका चिकित्सालय है. 

डॉक्टर की पत्नी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ होने का दावा करती है और उसी स्थान पर क्लीनिक चलाती है. यह महिला फकीरद्दीन की पत्नी के पास अपनी नियमित जाँच के लिए आई थी. तथा पुलिस ने बताया फकीरद्दीन ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में गर्भवती महिला को जांच के लिए राजी किया और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर फकीरद्दीन पर छेड़खानी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -