डाॅक्टर ने कर दिया अजीबों-गरीब आॅपरेशन, कटे हाथ को जोड़ दिया पैर से
डाॅक्टर ने कर दिया अजीबों-गरीब आॅपरेशन, कटे हाथ को जोड़ दिया पैर से
Share:

दुर्घटना कभी भी बता कर नहीं आती यह कभी भी हो सकती है। कुछ ऐसा ही अजीब मामला सामने आया है। यह घटना चीन के हुनान प्रांत में घटी। जब एक फैक्ट्री  में काम करने वाले शख्स के साथ कुछ ऐसी ही दुर्घटना घट गयी। इस दुर्घटना में शख्स की हथेली कट गयी और दूर फिंका गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी की हाथ बहुत ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। इतना ज्यादा क्षतिग्रस्त की उसे उसी वक्त जोड़ना काफी मुश्किल हो गया था। 

जब यह दुर्घटना हुई और डाॅक्टरों को कुछ समझ नहीं आया तो जल्दी-जल्दी में डाॅक्टरों ने अजीबो-गरीब आॅपरेशन कर दिया। जिसे देखने के बाद यह आॅपरेशन पूरी दुनिया में फैमस हो गया। दरअसल डाॅक्टरों ने उस सख्श के कटे हुए हाथ को उसके ही पैर से जोड़ दिया। इस आॅपरेश को लेकर जब डाॅक्टरों से बात चीत की गई तो उन्होने इस संबध में बताया की कटी हुई हथेली को पैर पर सिल देने से उस तक लगातार खून का संचार होता रहेगा और हाथ की कोशिकाएं जिंदा रहेंगी।

डाॅक्टरों ने यह भी बताया की अगर ऐसा फौरन न किया गया होता तो हथेली खराब हो जाती और उसे दोबारा बांह पर ग्राफ्ट करना मुश्किल हो जाता। इसके बाद लगभग महीने भर बाद डॉक्टरों ने हथेली को पांव से निकालकर हाथ से जोड़ दिया और उस शख्स की जिंदगी पटरी पर लौट आई।

तोते ने बताया पत्नी का राज, सबके सामने बता दी यह यह बात

सबसे बड़ी पुस्तक का विमोचन करेगी विश्व की सबसे छोटे कद की महिला

प्रभारी अमेरिकी राजदूत ने साडी पहनने के लिए मांगी सलाह

अमरनाथ यात्रियों पर हमले का खुलासा, पाकिस्तानी थे हमलावर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -