क्या आप जानती है क्यों नहीं शेयर करना चाहिए अपना लिपबाम
क्या आप जानती है क्यों नहीं शेयर करना चाहिए अपना लिपबाम
Share:

लड़कियां अपना लिपबाम और लिपस्टिक शेयर करने में कभी पीछे नहीं हटती। अगर उनसे उनकी कोई भी फ्रेंड लिपस्टिक या लिपबाम मांगती है तो वो उन्हें बेझीझक देदेती है। लेकिन क्या आप जानती है की यह गलत होता है। आपको किसी के साथ भी अपना लिपबाम या अपनी लिपस्टिक शेयर नहीं करना चाहिए। खासतौर पर अजनबियों के साथ। लिप बाम के उपयोग के दो ही तरीके होते हैं – या तो लड़कियां सीधे इसे अपने होंठों पर रगड़े या अपने बैक्टीरिया युक्त हाथों की उँगलियों में लेकर इसे लगाए। दोनों ही तरीके ख़राब हैं। आप यह जानकर चौंक जायेंगे कि होंठों से संबंधित उत्पादों को शेयर करने से वास्तव में क्या होता है।

1. बैक्टीरिया एक जगह से दूसरी जगह जाना पसंद करते हैं। आपके होंठों की सतह के नीचे विशाल रक्त वाहिकाएं होती हैं। आप इस पतली झिल्ली पर जो कुछ भी लगाते हैं वह अपने आप ही रक्त के माध्यम से आपके शरीर में चला जाता है जिसमें बैक्टीरिया भी शामिल हैं।

2. वायरस कई सप्ताह तक जीवित रहते हैं भले ही आपकी सहेली ने कई दिनों पहले आपके लिपस्टिक का उपयोग किया हो, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वायरस लिपस्टिक पर चिपक जाते हैं तथा कई सप्ताह तक जीवित रहते हैं। तो यदि कभी जिस लड़की ने पहले इसका उपयोग किया होगा, यदि उसे थोडा बहुत भी ज़ुकाम हो तो, यह वायरस आप को भी जुकाम ला देगा।

3. हर्पीस की चेतावनी लिप बाम शेयर न करने का यह एक दूसरा घातक कारण है। यदि वह लड़की जिसने आपके लिप बाम का उपयोग किया है और उसके होंठों की त्वचा यदि कहीं से कटी हुई हैं या उसके होंठ फटे हुए हैं या उसके मुंह में छाले हुए हैं या उसके होंठों पर हर्पीस के वायरस हों तो इस बात की पूरी संभावना है कि आप भी इन सब से ग्रसित हो जाएंगी।

4. हाथों में भी रोगाणु पनप सकते हैं। लड़कियां सोचती हैं कि उंगलियाँ साफ़ होती हैं तथा लिप बाम शेयर करने का यह एक सुरक्षित तरीका है। वास्तव में ऐसा नहीं है। यदि आपके होंठों पर 40% बैक्टीरिया हैं तो आपके हाथों में 80% बैक्टीरिया होते हैं। सबसे अच्छा होगा आप अपने लिप प्रोडक्ट्स को अपने उपयोग तक ही सीमित रखें।

5. होंठों के उत्पाद आपके होंठों को नमी प्रदान नहीं करते। ये होंठों की नमी को बचाकर रखते हैं ताकि ये फटे नहीं। लिपस्टिक में उपयोग लाई जाने वाली खुशबु कृत्रिम होती है जो आपके होंठों की ऊपरी परत को निकाल देती है जिसके कारण होंठों की ऊपरी सतह खुल जाती है। लिपस्टिक बनाने में कपूर का उपयोग किया जाता है।

लाइट्स जलाकर सोने के ये है नुकसान

इन 5 चीजों को खाने से होता है केंसर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -