क्या आप जानते है दुनिया के सबसे बड़े वनमानुष के खात्मे की सच्चाई
क्या आप जानते है दुनिया के सबसे बड़े वनमानुष के खात्मे की सच्चाई
Share:

पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा जानवर वानर (ओरांगुटान) करीब एक लाख साल पहले विलुप्त हो गया। तीन मीटर ऊंचा यह जीव क्यों गायब हुआ होगा। यह कोई नहीं जानता। लेकिन वैज्ञानिको के अनुसार इसके कई कारण होंगे जैसे उनके आकार और खानपान से जुड़े कई तथ्य। जलवायु परिवर्तन के चलते उनका भोजन खत्म हो गया होगा जिससे वो खत्म हो गए। उनका वजन इंसान से पांच गुना ज्यादा होता था।

अभी तक उनकी आदतों और खान पान के बारे में जानकारी नहीं मिली है। उनसे सम्बंधित जीवाश्म मिले है जो की निचले जबड़े के अवशेष है और करीब 1000 दांत पाए गए है। जिन्हें ड्रेगन के दांत बताकर बेचा गया है। यह भी कहा जाता है की वे जीव दो पैरो पर नहीं बल्कि चार पैरो पर चलते थे। और यह भी नहीं पता है , की वह चेहरे से सुनहरे थे या गोर्रिला की तरह काले। वे शाकाहारी थे या मांसाहारी यह भी नहीं पता चला है।

लेकिन आखिर इतने बड़े आकर के जीव विलुप्त कहाँ हो गए। दांतो के कार्बन आइसोटोप्स में अंतर का अध्ययन कर वैज्ञानिको ने यह अनुमान लगाया है की आरंभिक किंग कॉन्ग जंगल में ही रहता था। वह शाकाहारी था। उन्हें तब तक समस्या नहीं हुई जब तक पृथ्वी का गंभीर हिम युग से सामना नहीं हुआ। शायद वहीँ समय रहा होगा जब प्रकृति विकास और नया खानपान आजमाने की कमी इस विशाल जीव की विलुप्ति का कारण बनी होगी।

ये दरवाजा खुलते ही आ जाएगा प्रलय

शेर-शेरनी की खास शादी, रिसेप्शन में 400 मेहमानों ने की शिरकत

असलियत में मौजूद है ये जानवर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -