'महिलाओं के टॉयलेट में जाते हो, शर्म नहीं आती?', सरेआम इस महिला नेता ने लगाई लताड़
'महिलाओं के टॉयलेट में जाते हो, शर्म नहीं आती?', सरेआम इस महिला नेता ने लगाई लताड़
Share:

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक घटना सामने आ रही है, यहाँ समाजवादी पार्टी की महिला नेता ने महिला टॉयलेट का उपयोग कर रहे पुरुषों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि लेडीज टॉयलेट उपयोग करते आपको शर्म नहीं आती? इनमें से एक तो स्वयं नगर निगम का ही कर्मचारी था जो कि महिलाओं का टॉयलेट उपयोग कर रहा था। महिला नेता ने सभी को डांटते हुए उनसे माफी मंगवाई तथा दोबारा ऐसी गलती न करने की सलाह दी। महिला नेता के हंगामे के पश्चात् नगर निगम के अफसरों के भी होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि आगे से इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि महिलाओं के टॉयलेट को कोई पुरुष उपयोग न करे।

प्राप्त खबर के अनुसार, हंगामा करने वाली समाजवादी पार्टी की इस महिला नेता का नाम जानकी यादव है। वह बुधवार की सुबह किसी काम के चलते नगर निगम मुख्यालय आई हुईं थीं। उन्हें टॉयलेट जाने की आवश्यकता पड़ी तो देखा कि महिला शौचालय में दो पुरुष टॉयलेट कर रहे हैं। तत्पश्चात, वह बाहर खड़ी हो गईं। उसके बाद फिर एक और पुरुष अंदर गया तथा यह सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कहा कि जब यह टॉयलेट महिलाओं के लिए बना हुआ है तथा बाहर भी इसका बोर्ड लगा हुआ है तो पुरुष इसका उपयोग क्यों कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त इसी इमारत में आकर बैठते हैं तथा मेयर तो स्वयं एक महिला हैं। आखिर क्यों नहीं महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है? यदि महिला टॉयलेट में पहले से उपस्थित पुरुष हैं तथा महिला के साथ कोई घटना घट जाती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने बताया कि नगर निगम की महिला कर्मचारियों को भी इससे परेशानी होती होगी। मगर कोई शर्म की वजह से वे इस बारे में बोल नहीं पाती होंगी। आगे महिला नेता जानकी यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' की बात करते हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं। तो फिर इस बारे में वो क्यों नहीं कुछ एक्शन लेते। यहां भी महिलाओं की सुरक्षा का ही तो सवाल है। इसके अतिरिक्त जानकी यादव ने टॉयलेट में साफ सफाई न होने की भी बात बताई। तकरीबन आधे घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे का संज्ञान वाराणसी के नगर स्वास्थ्य अफसर डॉक्टर एनपी सिंह ने लिया। उन्होंने पूरे मामले में तहकीकात कराकर कार्रवाई की बात की।

'PoK वापस लेना संसद का संकल्प', रक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान

बस और बाइक में जोरदार टक्कर:बाइक सवार गंम्भीर रूप से घायल

शराब छोड़ने वाले लोगों को 1-1 लाख देगी सरकार, जानिए किसे और कब मिलेगा ये पैसा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -