क्या आप भी ॐ का सही उच्चारण करते हैं?
क्या आप भी ॐ का सही उच्चारण करते हैं?
Share:

हिन्दू धर्म में बहुत से ऐसे रीति-रिवाज और मंत्र है जिनके बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन उसके पीछे के विधि-विधान को नहीं जानते। ऐसे ही हम बात कर रहे हैं ऐसे मन्त्र की जो की दुनिया के कोने-कोने में फैला हुआ है। इस मंत्र के जाप से वैज्ञानिक भी इसका फायदा समझ गये हैं जी हां हम बात कर रहे हैं। शक्तिशाली मंत्र ॐ की। ओम जिसका, अगर उच्चारण बार बार किया जाए तो निश्चित ही इससे लाभ के असर देखने को मिलते हैं। इसके जपने से असीम शांति की प्राप्ति होती है लेकिन सवाल यह उठता है की क्या आप ओम का सही उच्चारण करते हैं। अगर नही तो हम आपको ओम का सही उच्चारण के तरीको से अवगत करायेंगें। 

ॐ केवल एक शब्द ना होकर एक ध्वनि की तरह भी काम करता है। इसका जाप करते समय जिस ध्वनि का उद्भव होता है, उसी की वजह से फायदा होता है। इसलिए हमेशा इस मंत्र का जाप करनें के लिए किसी शांत जगह का चयन करें। कोई ऐसी जगह तलाश करें जहाँ दूर-दूर तक कोई ना हो। प्रकृति के करीब हो, खुली हवा मिले और शांत वातावरण में इसका जाप ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए किसी गार्डन, मैदान या छत पर ॐ का जाप करें।

वैसे तो ईश्वर का ध्यान करनें के लिए किसी ख़ास समय की जरुरत नहीं होती है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार 24 घंटे के समय में से कुछ समय ऐसे भी होते हैं, जिसमें ईश्वरीय शक्ति अपने चरम पर होती है। इस समय में किया गया कोई भी पूजा-पाठ, जप-तप ज्यादा फलीभूत होता है। इसलिए सुबह और रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप ज्यादा लाभदायक होगा।

इस शब्द को धर्म से जोड़कर ना भी देखें तो यह एक साधना है। वैज्ञानिकों के अनुसार ॐ का जाप एक प्रकार का ध्यान है, जिससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इसका निरंतर जाप करनें से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। जो व्यक्ति खुद को धार्मिक ना भी मानता हो वह भी इस मंत्र का जाप कर सकता है।

 

जीवन में परेशानियों के उत्पन्न होने के सिर्फ एक ही कारण

भगवान बालाजी की कुछ चमत्कारी और अद्भुत बातें

मंत्र साधना भौतिक बाधाओं का आध्यात्मिक उपचार है

दिमाग से तनाव को ऐसे करें बाय-बाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -