खूबसूरत लम्बी घनी पलकों के लिए ये उपाय एक बार ज़रूर करे
खूबसूरत लम्बी घनी पलकों के लिए ये उपाय एक बार ज़रूर करे
Share:

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ाती है अगर किसी महिला की पलकें घनी और लंबी हों, तो उसकी खूबसूरती बेमिसाल लगती है। यही कारण है कि युवतियां घनी पलकों की चाहत रखती हैं, इसलिए कई युवतियों के मन में बार-बार यह सवाल आता है कि पलकें कैसे बढ़ाएं। खासकर जिन युवतियों की पलकें हल्की होती हैं, वो इन्हें घना बनाने के लिए मेकअप या आर्टिफिशियल आइलैश लगाती हैं। कुछ लड़कियां तरह-तरह के घरेलू नुस्खें अपनाती हैं। इसी वजह से इस लेख में हम आपको पलकें बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय की जानकारी लेकर आए हैं। पलकें लंबी और घनी बनाने के लिए कुछ प्रचलित घरेलू उपचार के बारे में हम नीचे बता रहे हैं।

अरंडी का तेल और टी-ट्री ऑयल
उपयोग की विधि: 

✦ अरंडी के तेल में टी-ट्री ऑयल मिला लें।
✦ अब इस मिश्रण को मस्कारा ब्रश या ईयर बड की मदद से रात को पलकों पर लगाएं।
✦ रात भर इसे पलकों पर लगा रहने दें।
✦ सुबह पानी से आंखों को धो लें।
✦ इसे रोजाना रात को पलकों पर लगाकर सोएं।
✦ इस से आपकी पलकों को ग्रोथ मिलेंगी साथ ही वे घनी भी होंगी। 

एक चम्मच नारियल का तेल
उपयोग की विधि:

✦  सबसे पहले पलकों को अच्छी तरह साफ कर लें।
✦  फिर रूई को तेल में भिगोकर पलकों पर लगाएं।
✦  इसे रातभर के लिए लगे रहने दें।
✦  सुबह पानी से मुंह और पलकों को अच्छी तरह धो लें।
✦  इस प्रक्रिया को प्रतिदिन दोहरा सकते हैं।

एक विटामिन-ई कैप्सूल
उपयोग की विधि:

✦  विटामिन-ई कैप्सूल में एक पिन से छेद करें
✦  अब इसका तेल निकालकर साफ उंगलियों से अपनी पलकों पर लगा लें।
✦  इस तेल को एक दो घंटे या पूरी रात पलकों पर लगा रहने दें।
✦  फिर सुबह साफ पानी से आंखों को धो लें।
✦  बेहतर परिणाम के लिए रोज आंखों पर विटामिन-ई कैप्सूल का तेल आप लगा सकते हैं।

शिया बटर 
उपयोग की विधि:

✦  सबसे पहले उंगलियों पर थोड़ा-सा शिया बटर लें और अच्छी तरह रगड़ कर पिघला लें।
✦  अब इसे पलकों पर लगाएं।
✦  इसे पलकों पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह पानी से धो लें।
✦  बेहतर परिणाम के लिए ऐसा रोज रात को सोने से पहले प्रयोग करें।

महंगे प्रोडक्ट्स की जगह चेहरे पर लगाए मलाई के साथ ये चीज, चमकने लगेगा चेहरा

कंप्यूटर या मोबाइल देखने से आंखों में होता है दर्द तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

दो मुंहे बाल से हैं परेशान तो आपके काम आएँगे ये हेयर पैक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -