इस दिवाली करें अपनी राशि के अनुसार पूजा, फिर देखें चमत्कार
इस दिवाली करें अपनी राशि के अनुसार पूजा, फिर देखें चमत्कार
Share:

हिन्दू धर्म में दिवाली, एक महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। इस त्यौहार के आने के पहले ही हर घर में उत्साह देखने को मिलता है। अन्य त्यौहारों की अपेक्षा यह त्यौहार इसलिए खास होता है क्योंकि इस दिन अगर सच्चे मन से पूजा अर्चना की जाये तो माता लक्ष्मी आपके घर पर दस्तक देती हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि माता लक्ष्मी उसके घर आये और उसके घर की समस्त आर्थिक समस्या का अंत हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे है जिसे करने के बाद माता लक्ष्मी अवश्य ही आपके घर आयेंगी और जो भी समस्या है उनका अंत होगा। दरअसल इस दिवाली पर आप अपनी राशि के अनुसार माॅं लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें। यहां पर आज हम आपको माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना आपकी राशि के अनुसार बताएंगे।

मेष राशि- इस राशि के जातक दिवाली में किसी से भी मुफ्त में कोई भी चीज न लें, अगर कोई उपहार या भेंट मिलता है तो इसके बदले भेंट करें। दिवाली के दिन खास कर लक्ष्मी और गणेश की पूजा लाल वस्त्र, लाल फूल और लाल चन्दन से करें। इसके अलावे दक्षिण-पश्चिम कोने में सरसों तेल का दिया पूरी रात जलाएं। 

वृषभ राशि- इस राशि के जातक दिवाली के दिन नए रेशमी कपड़ा पहने साथ ही सुगंधित इत्र अवश्य लगाएं। किसी भी मंदिर में गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। इसके अलावा पीतल के पात्र में थोड़ा शहद रखें और ढक्कन बंद कर इसे घर में रखें। घर के मुख्य दरवाजे पर दो घी के दीपक जलाएं।

मिथुन राशि- दिवाली की रात शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी को नारियल चढाएं। मसालेदार खाना से परहेज रखें। किसी के साथ भी कड़वे वचन का प्रयोग नहीं करें। महिलाओं के साथ नम्रता से पेश आएं। स्त्रियों का सम्मान करें और उनसे आशीर्वाद लें। लक्ष्मी पूजा की रात दक्षिणावर्ती शंख से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

कर्क राशि- इस राशि के जातक को इस दिन सोना धारण करना अच्छा माना गया है। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। किसी जरुरतमंद आदमी को सवा किलो उरद का दान करें। खासकर धनतेरस की शाम को पीपल के जड़ में तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। इस दिन अपनी माता या माता समान नारी के हाथों अरवा चावल के कुछ दाने उपहार में लें। इसे लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखें।

सिंह राशि- इस राशि के जातक को दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर गाय के घी का दिया जलाएं। जो आंख से देखने में असमर्थ हैं उनके बीच मिठाइयां बांटें। लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के बाद शंख जरूर बजाएं। दिवाली की रात विशेष रूप से घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में पूरी रात सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर के मंदिर में 'श्री यंत्र' की स्थापना करें। 

कन्या राशि- इस राशि के जातक इस दिन पूजा के वक्त रेशमी वस्त्र धारण करें। साथ ही पूजा के समय रेशमी कपड़े का आसन बिछाएं। विशेषतौर पर दिवाली की रात को लाल रूमाल में नारियल बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखें। इसके अलावा अपनी पुत्री को चांदी का नथ भेंट करना उत्तम माना गया है।

तुला राशि- इस राशि के जातक दिवाली पर लगातार पांच दिनों तक घर में गौ-मूत्र का छिड़काव करें। गाय को हरा चारा खिलाएं और पूजा के वक्त दूध या दही का तिलक लगाएं। दिवाली की रात दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करें। घर के पश्चिम दिशा में घी का दिया या फिर दक्षिण-पश्चिम कोने में सरसों तेल का दिया जलाएं।

वृश्चिक राशि- दिवाली के दिन किसी मंदिर में केले के दो पेड़ लगाएं। हनुमान जी के मंदिर में सिन्दूर, लाल वस्त्र और मोतिचूर लड्डू का भोग लगाएं। दिवाली की रात कमलगट्टे की माला से 'ऊँ ऐं क्लीं सौ:' मंत्र का जाप करें। इसके अलावे हनुमान चालीस का पाठ करना अच्छा होगा। 

धनु राशि- इस राशि वाले लोगों को चाहिए कि दिवाली के दिन अपने पिता, गुरु या किसी बुजुर्ग व्यक्ति को भेंट अवश्य दें। लक्ष्मी पूजा की रात पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करके घी का दीपक जलाएं। लक्ष्मी जी की पूजा के लिए हलके नीले रंग के आसन पर बैठना अच्छा होगा। इस दी एक पान के पत्ते पर रोली या चंदन से लिखकर उसे अपनी तिजोरी में रखें। 

मकर राशि- घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दिवाली से लेकर छठ पूजा तक मांस और शराब का सेवन ना करें। लक्ष्मी जी की पूजा में रेवड़ियों या उजले तिल की मिठाई का माता लक्ष्मी को भोग लगाएं। दिवाली की रात शुभ मुहूर्त में किसी चौराहे पर गाय के गोबर का दीपक जलाकर रखें। 

कुम्भ राशि- दिवाली की रात माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इस भोग वाले खीर को परिवार के सभी सदस्यों के बीच बांटे। किसी बरगद की जड़ में तिल तेल का दीपक जलाएं। पीले रंग के कपड़े में 11 हल्दी की गाठें बांधकर 'वक्रतुण्डाय हुंम' का 108 बार जाप कर के अगली दिवाली तक अपनी तिजोरी में रखें। धन की कमी महसूस नहीं होगी।

मीन राशि- इस राशि वाले जातकों को दिवाली की शाम शनि मंदिर में दीपक, तेल और काली उड़द का दान करना बेहद खास माना गया है। इसके अलावा दिवाली की रात एक बड़ा घी का दीपक लेकर उसमें नौ बत्तियां जलाकर पूजा करें। घर के पश्चिम दिशा में 8 दिए जलाएं।

 

दीपावली के दिन ध्यान रखें इन बातों का, माता लक्ष्मी हो जाएगी प्रसन्न

दिवाली पर इन चीजों का दिखाई देना माता लक्ष्मी कि कृपा का संकेत है

भविष्य में होने वाली घटना को वर्तमान में ऐसे करें पता

धनतेरस के दिन करना चाहिए इनकी पूजा

मेष राशि वाले व्यक्ति जरा यहाँ ध्यान दें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -