शव यात्रा देखते ही जरूर करें यह 4 शुभ काम
शव यात्रा देखते ही जरूर करें यह 4 शुभ काम
Share:

आप सभी ने आज तक बहुत बार शव यात्रा देखी होंगी। जी हाँ, लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि शव यात्रा देखने के बाद क्या करना चाहिए। जी दरअसल श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि इंसान का शरीर नश्वर है, अमर सिर्फ आत्मा है और जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु अवश्य होगी। ऐसे में अगर किसी की शवयात्रा आपको दिख जाए तो आपको यह 4 शुभ काम जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

पहला शुभ काम - कहा जाता है अगर कोई व्यक्ति किसी की अंतिम यात्रा में शामिल होता है, शव को कंधा देता है तो उसके पुण्य बढ़ जाते हैं और इस पुण्य के कारण उसके सभी पुराने पाप नष्ट हो जाते हैं।

दूसरा शुभ काम - कहा जाता है अगर हम समय अभाव के कारण किसी अनजाने व्यक्ति की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाते हैं तो जब भी हमे शवयात्रा दिखे तो हमें रुक जाना चाहिए। उस दौरान पहले शवयात्रा को निकलने देना चाहिए और भगवान से मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को शांति देने के लिए प्रार्थना जरूर करनी चाहिए।

तीसरा शुभ काम - कहा जाता है शव यात्रा दिखते ही राम नाम का जाप करना जरुरी है। जी दरअसल श्रीरामचरित मानस के मुताबिक राम नाम के जाप से शिवजी खुश हो जाते हैं और शिवपुराण में बताया गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा परमात्मा यानी शिवजी में ही विलीन हो जाती है, इसी वजह से ऐसा करना चाहिए।

चौथा शुभ काम - कहा जाता है शवयात्रा दिखते ही मौन हो जाना चाहिए। उस समय अगर आप कार या बाइक पर हैं तो हॉर्न न बजाए। इस काम को करने से मृत व्यक्ति के प्रति आदर और सम्मान की भावना दिखाई देती है।

जानिये क्या है भागवत धर्म, सुनने मात्र से होता है यह

रातोंरात आपको अमीर बना देगा यह छोटा सा उपाय

अगर आपके विवाह में भी हो रही है देरी तो यहाँ जानिए क्यों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -