सुबह उठते ही भूल से भी ना डाले इन चीजों पर नजारा वरना बहुत बुरा होगा दिन
सुबह उठते ही भूल से भी ना डाले इन चीजों पर नजारा वरना बहुत बुरा होगा दिन
Share:

शास्त्रों में कई बातों का जिक्र है। जी हाँ, शास्त्रों में बताया गया है क्या करना चाहिए और क्या नहीं? वहीं शास्त्रों के मुताबिक सुबह के समय को बहुत मूल्यवान माना जाता है और इस समय में हम जिस तरह की ऊर्जा को स्टोर करते हैं, वो पूरे दिन हमारे साथ रहती है। कहा जाता है जो लोग सुबह के समय उठकर पूजा, पाठ, व्यायाम, स्नान या अपना कोई जरूरी काम करते हैं, उनका शरीर पूरे दिन एनर्जी से भरा रहता है। ऐसे लोग खुद को काफी फुर्तीला महसूस करते हैं और इसी के साथ ही उनके सारे काम बनते चले जाते हैं। हालाँकि अगर सुबह के समय हम गलत बातें करें, और गलत चीजों को देख लें तो हमारे दिमाग पर उसका नकारात्मक असर पड़ता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार सुबह उठते ही कुछ काम कभी नहीं करने चाहिए। अगर आप नकारात्मक ऊर्जा से बचना चाहते हैं तो आज हम आपको उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भूल से भी नहीं करने चाहिए।

आइना न देखें- कुछ लोग सुबह के समय उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा देखना पसंद करते हैं, हालाँकि ज्योतिष के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। जी दरअसल ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है और इसका असर व्यक्ति के विचारों में नजर आता है।

गंदे बर्तन- वास्तु में बताया गया है कि रात में जूठे बर्तन कभी सिंक में छोड़ने ही नहीं चाहिए। इसी के साथ अगर आपकी रसोई में गंदे बर्तन पड़े भी हैं, तो सुबह उठते ही उन बर्तनों को न देखें। ऐसा करने से आपका दिन तनावपूर्ण गुजरता है।

बंद घड़ी- घड़ी का चलते रहना ही शुभ होता है लेकिन सुबह सुबह कभी भी बंद घड़ी पर नजर नहीं डालनी चाहिए। इसके अलावा सुई और धागा भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा होने से आपका किसी से झगड़ा हो सकता है या किसी कारण से आपका दिन खराब हो सकता है।

जानवरों की तस्वीर- अपने घर में कुछ लोग जानवरों की तस्वीर लगा देते हैं, हालाँकि सुबह उठने के साथ इन पर नजर नहीं डालनी चाहिए। जी दरअसल इससे व्यक्ति का दिन विवादों और उलझनों में बीतता है।

क्या करें- कहा जाता है सुबह के समय अपनी हथेलियों को देखना चाहिए क्योंकि इसमें आपकी तकदीर छिपी होती है। वहीं अपनी हथेली में देखते हुए ‘कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती, करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम’ बोलना चाहिए और प्रभु का मन में स्मरण कर उनको प्रणाम करना चाहिए।

कोरोना और Omicron से दिल्ली बेहाल, खुद आइसोलेशन में CM केजरीवाल

किसने दी थी प्रधानमंत्री के रुट की जानकारी ? अब प्रदर्शनकारियों ने खुद खोला राज़

भारती सिंह ने करवाया जबरदस्त फोटोशूट, देखकर फैंस ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -