'घर से बाहर न निकलें, नहीं तो हिरासत में लिए जाएंगे', हिंसा के बाद प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान
'घर से बाहर न निकलें, नहीं तो हिरासत में लिए जाएंगे', हिंसा के बाद प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान
Share:

रांची: नूपुर शर्मा के बयान को लेकर पुरे भारत में विरोध-प्रदर्शन हुए। इस के चलते प्रयागराज से हावड़ा एवं रांची तक उपद्रव की घटनाएं भी हुईं। उत्तर प्रदेश पुलिस इन घटनाओं को लेकर अपराधियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है। वहीं, रांची में प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए बोला है। प्रशासन की तरफ से ये घोषणा की गई है कि घर के बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को हिरासत में लिया जाएगा।

वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 48 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 200 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। वीडियो फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। रांची में हिंसा की घटना के एक दिन बाद प्रशासन ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने के लिए बोला है। प्रशासन ने घोषणा की है कि जो लोग अपने घर से निकलेंगे, उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। 

बता दे कि रांची में शुक्रवार को उपद्रव के चलते गोली लगने से जख्मी दो लोगों की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर के अनुसार, मरने वालों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ ​​कैफी के तौर पर हुई है। जबकि दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल है। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की है। वहीं अभी 8 चोटिल व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खास तैयारियों में लगी इंडियन हॉकी टीम

कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटे में मिले 8329 नए केस

भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, कच्चे तेल के दाम उच्चतम स्तर पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -