घर की इस दिशा में भूल से भी ना लगाए मनी प्लांट वरना...
घर की इस दिशा में भूल से भी ना लगाए मनी प्लांट वरना...
Share:

कहा जाता है घर में मनी प्लांट लगाने से धन की आवक बढ़ जाती है और धन की कभी कमी नहीं होती है। हालाँकि अगर आपने घर में यह पौधा लगाया है तो ये खबर जरूर पढ़ लें। जी दरअसल वास्तु के अनुसार इसे लगाने की एक दिशा निर्धारित है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि आपको अपने घर में किस दिशा में मनी प्लांट लगाना है, वरना ये खास पौधा अपने गुण के विपरीत असर कर सकता है। आप सभी को बता दें कि वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं लगाया गया तो धन की बढ़ोतरी (Money Plant Tips Direction) होने के बजाय पैसे की तंगी बनी रहेगी। इस वजह से आज हम आपको मनी प्लांट की दिशा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

जी दरअसल सालों तक हरा-भरा रहने वाला यह खास पौधा देखने में बेहद खूबसरत लगता है और इससे घर की सजावट भी की जा सकती है। आपको बता दें कि मनी प्लांट मनी प्लांट का पौधा घर की शोभा भी बढ़ाता है। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही यह जिस घर में होता है वहां पैसे की कमी भी नहीं होती है। आपको बता दें कि मनी प्लांट का पौधा आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी देता है।

किस दिशा में लगाए मनी प्लांट- जी दरअसल वास्तु के अनुसार, आपको दक्षिण पूर्व की दिशा (Money Plant Tips Right direction) में मनी प्लांट लगाना चाहिए। जी हाँ, कहा जाता है इस दिशा में इसे लगाने से धन की प्राप्ति और सुख समृद्धि में विकास होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बना रहता है। इसी के साथ कहा जाता है मनी प्लांट उत्तर पूर्व और पूर्व पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। जी दरअसल मनी प्लांट लगाने के लिए इस दिशा को वस्तु शस्त्र में अनुपयोगी बताया गया है। कहा जाता है इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ता है। इसी के साथ ही ध्यान रखें कि जहां आपने मनी प्लांट लगाया है वहां गंदगी बिल्कुल नहीं रहना चाहिए।

घर की इस दिशा में रखे हरे रंग की वस्तुएं, होगी खूब तरक्की

अगर आपके भी शरीर में है इस जगह तिल तो बहुत धनवान-भाग्यवान होंगे आप

व्यक्ति का अंगूठा बताता है उसका व्यक्तित्व, जानिए कैसे?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -