इन चीजों को खाने के बाद भूल से भी नहीं पीनी चाहिए चाय
इन चीजों को खाने के बाद भूल से भी नहीं पीनी चाहिए चाय
Share:

अगर दिनभर में एक चाय की प्याली मिल जाए तो दिन बन जाता है। कई लोगों को चाय पीने की आदत होती है और खासकर हिंदुस्तानियों में यह आदत सबसे अधिक मशहूर है। कई लोग इसकी लत के लिए तो कई लोग इसे अपने शौक के लिए पीते हैं। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि 21 मई का दिन अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वैसे आज से करीब 3 साल पहले तक यह 15 दिसंबर को मनाया जा रहा था लेकिन भारत सरकार ने साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के माध्यम से आधारित तौर पर अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार करने के बाद यह दिन 21 मई 2019 को प्रस्ताव पारित किया गया और इस दिन को मनाने की घोषणा की गई। वैसे जो लोग चाय के शौकीन है उनके लिए चाय के बारे में सब कुछ जानना जरूरी है। अब आज हम बात कर रहे हैं कि किन चीजों का सेवन करने के तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सभी के लिए जानना जरुरी है और सभी को यह खबर पढ़नी चाहिए।

किन चीजों के बाद ना पिएं चाय-
* जब आप कोई ठंडी चीज का सेवन करते हैं तो उसके तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है।
* अगर आपने नींबू खाया है यानी नींबू का सेवन किया है तो इसके तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल इसकी वजह से पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
* बेसन से बनी चीज जैसे चीला, ढोकला आदि का सेवन करने के बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
* खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हाँ क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है जो दिल के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।

चाय के फायदे कम और नुकसान हैं बहुत ज्यादा, छोड़ दें पीना!

ताकतवर और दिमागदार बनने के लिए नाश्ते में खाए ये चीजें

पथरी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानिए क्या है इसके कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -