सोते समय भूलकर भी ना करें ये गलती वरना भुगतना पड़ सकता है भारी हर्जाना
सोते समय भूलकर भी ना करें ये गलती वरना भुगतना पड़ सकता है भारी हर्जाना
Share:

वास्तु शास्त्र का जीवन में काफी महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में सोने की दिशा पर भी कुछ खास बाते बताई गई हैं। इसके अनुसार कुछ विशेष दिशाओं में पैर करके सोने से मनुष्य का दुर्भाग्य प्रबल हो जाता है तथा जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। 

दक्षिण दिशा में ना रखें पैर:-
वास्तु के मुताबिक, हमें कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। दरअसल ज्योतिष में दक्षिण दिशा के स्वामी मृत्यु के देवता यमराज हैं. उनकी तरफ पैर करके सोने से यमराज नाराज हो जाते हैं। लंबे वक़्त तक इस दिशा में सोने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ चिड़चिड़ापन तथा कच्ची नींद की दिक्कत बढ़ सकती है। इसका प्रभाव आपकी उम्र पर भी पड़ सकता है। विशेष तौर पर बुजुर्ग और अस्वस्थ लोगों को इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

वही अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो उत्तर दिशा की तरफ पैर करके भी ना सोएं। इसका कारण ये है कि उत्तर दिशा के स्वामी हैं कुबेर, जो धन-दौलत के स्वामी है। यदि आप इनकी दिशा में पैर करके सोते हैं तो इससे आपका आर्थिक जीवन प्रभावित हो सकता है। घर के खर्च बढ़ जाएंगे तथा आमदनी स्रोत कम होने लगेंगे। इस दिशा में सोने से कुछ ही दिनों आपका बजट बिगड़ने लगेगा तथा समझ में नहीं आएगा कि इसका कारण क्या है। इसलिए सकारात्मक आर्थिक ऊर्जा के लिए उत्तर दिशा में पैर कर सोने से बचें। कुंवारी कन्याओं को दक्षिण-पश्चिम दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। उनके लिए इस दिशा में पैर करके सोना शुभ नहीं माना जाता है। इससे उनकी शादी परेशानी आती है। यदि शादी की उम्र हो, तो आपको दिए सबसे अच्छी दिशा है उत्तर। इस दिशा पैर करके सोना शुभ होता है। वहीं विवाहित महिलाओं को वायव्य कोण यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में सोने से महिलाएं घर तोड़ने या अलग घर बसाने का सपना देखने लगती हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने पशुपालक और किसानों के नाम दिया संदेश, गौवंश बचाने की कही बात

पति संभाल रहे महिला पार्षदों का कामकाज, अब तक नहीं हुआ स्थति में सुधार

80 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -