नवरात्रि में भूल से भी ना काटे नींबू, जानिए और क्या नहीं करना चाहिए?
नवरात्रि में भूल से भी ना काटे नींबू, जानिए और क्या नहीं करना चाहिए?
Share:

आज से शारदीय नवरात्रि के पर्व का आरंभ हो चुका है। अब आने वाले नौ दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। आप सभी जानते ही होंगे कि नवरात्रि में देवी पूजन और व्रत रखा जाता है। वहीं इस दौरान लोगों को कुछ खास नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जी दरअसल इस दौरान कुछ काम हैं जो बिलकुल नहीं करने चाहिए। आज हम आपको उन्ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. कहा जाता है नवरात्रि में कलश स्थापना करने वाले, चौकी का आयोजन करने वाले या अखंड ज्योति जलाने वाले को घर खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए।

2. नवरात्रि के दौरान नाखून काटना वर्जित होता है। वहीं नौ दिन का व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।

3. कहते हैं नवरात्रि में भूलकर भी व्रत रखने वाले व्यक्ति को भोजन में प्याज, लहसुन या नॉन वेज का सेवन नहीं करना चाहिए। मांसाहार और शराब इत्यादि से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। दिन में नहीं सोना चाहिए।

4. कहते हैं नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। गंदे और बिना धोए कपड़े नहीं पहनने चाहिए। वहीं सिलाई-कढ़ाई जैसे काम नहीं करने चाहिए।

5. कहा जाता है व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत के दौरान फलाहार हमेशा एक ही जगह पर बैठकर करें।

6. कहा जाता है नवरात्रि में अगर दुर्गा चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में किसी दूसरे से बात ना करें। वहीं व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

7. कहते हैं व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए। इसी के साथ ब्रह्मचर्य व्रत का पालन जरूर करें।

ये हैं नवरात्र गरबा के सुपरहिट नए सांग्स

नवरात्रि: किस दिन पहनना है कौन सा रंग?, जानिए यहाँ

आ गई मातारानी: इन संदेशों से दें अपनों को नवरात्र की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -