क्या ई-सिगरेट पीने वाले लड़कों से इम्प्रेस होती हैं महिलाएं, जानिए क्या कहता है सर्वे
क्या ई-सिगरेट पीने वाले लड़कों से इम्प्रेस होती हैं महिलाएं, जानिए क्या कहता है सर्वे
Share:

सामान्य तौर पर लड़कियां या महिलाएं धूम्रपान करने वालों को पसंद या नापसंद नहीं करती है, क्योंकि सभी महिलाओं की पसंद और प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं। जहां कुछ महिलाएं धूम्रपान करने वालों को डेट कर सकती हैं, वहीं कुछ को यह आदत गन्दी लग सकती है। हालांकि, अधिकांश महिलाएं धूम्रपान करने वालो को पसंद नहीं करती है। इसलिए जब भी आप सिगरेट या ई सिगरेट्स भी पीते हैं तो आप वास्तव में एक लड़की को खोजने की अपनी संभावनाओं को कम कर रहे हैं। इसलिए, यदि आप समय बिताने के लिए किसी खास को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो एक चीज है जिसे आपको तुरंत छोड़ने की ज़रूरत है और वो है धूम्रपान।

एक नए अध्ययन के अनुसार, 70% महिलाओं का कहना है कि वे धूम्रपान पीने वाले लड़कों से विवाह करना पसंद नहीं करती और वहीँ 56% लड़कियां धूम्रपान करने वाले लड़कों के साथ डेट पर जाना नहीं चाहती। यह पूछे जाने पर कि वे धूम्रपान करने वालों के साथ डेट पर क्यों नहीं जाना चाहती, तो 91% लोगों ने धुएं की गंध की तरफ इशारा दिया। वहीं 75% ने धूम्रपान के कारण होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत दिया। यहीं कारण हैं कि महिलाएं धूम्रपान करने वालों से नफरत करती हैं फिर चाहे वो सामान्य सिगरेट हो या ई सिगरेट। इसके पीछे भी कई कारण हैं। 

सांसों की बदबू
महिलाएं ऐसा पुरुषो को पसंद करती हैं, जिनमे से अच्छी खुशबू आती हो, ना की धूम्रपान की। धूम्रपान करने के बाद भले ही आप माउथ फ्रेशनर खाते हो पर धूम्रपान की गंध तब भी गायब नहीं होती। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते है जिनके साँस में से बदबू ना आती हो। यदि आप चाहते हैं कि कोई लड़की आपके साथ घुल-मिल जाए और आपके करीब हो जाए, तो आपको धूम्रपान करना तुरंत छोड़ देना चाहिए।

दांतो का पीला पड़ना
महिलाएं अपने पार्टनर से हमेशा एक आकर्षक मुस्कान पाने की लालसा रखती हैं। लेकिन धूम्रपान करने वाले पुरुष उस उम्मीद को बर्बाद कर देते हैं। धूम्रपान न केवल श्वसन प्रणाली को नुकसान पहुंचाती है बल्कि आपकी दांतो के रंग को भी नुकसान पहुंचाती है। धूम्रपान करने से आप दांत तक खो सकते हैं।

बिस्तर में प्रदर्शन की समस्या
आपने देखा होगा,  सिगरेट के विज्ञापनों में हमेशा तेज दिमाग वाले पुरुषों को ही दिखाया जाता है, लेकिन यह तथ्य इसके विपरीत होता है। धूम्रपान करने वालो में नपुंसकता का खतरा कई गुना होता है। इसलिए, एक महिला को धूम्रपान करने वाले पुरुषो के साथ जीवन बिताने से पहले दस बार सोचना पड़ता है, ताकि बिस्तर में उसे निराश ना होना पड़े।धूम्रपान न केवल डेटिंग से, बल्कि शारीरिक और यौन संपर्क से भी हतोत्साहित करता है। दिलचस्प बात यह है कि, नियमित सिगरेट का एक विकल्प इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट भी है जिसे आप E-Cigarette भी कहते हैं। हालाँकि, 55% महिलाओं ने कहा कि वे ई-सिगरेट पीने वालों को भी पसंद नहीं करती हैं। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के मामले में, इसकी गंध और इसके अस्पष्ट दुष्प्रभाव भी निर्णायक साबित हुए हैं।

अब दृष्टिबाधित लोग भी झट से पहचान लेंगे नकली नोट, RBI ने उठाया बड़ा कदम

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश करने की तैयारी में सरकार, 100 लाख करोड़ का रखा लक्ष्य

एयर इंडिया को मिली राहत, 6 एयरपोर्ट पर शुरू हुई तेल सप्लाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -