जनार्दन महतो से नही मिला गीता का DNA
जनार्दन महतो से नही मिला गीता का DNA
Share:

इंदौर​ : पाकिस्तान से अपने वतन भारत लौटी गीता को जिस परिवार ने अपनी बेटी बताया था अब उन्ही से उसका डीएनए मैच नही कर रहा है। बिहार के सहरसा के रहने वाले जनार्दन महतो ने गीता को अपनी बेटी बताया था और सरकार से उसके पढ़ने-लिखने का खर्च भी वहन करने की मांग की थी। लेकिन डीएनए रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि गीता उनकी बेटी नही है। इससे पहले भी जब गीता भारत आई थी तो उसने जनार्दन महतो और उसके परिवार को पहचानने से इंकार कर दिया था।

बता दें कि गीता का मामला सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद उठा था। गीता न सुन सकती है और न ही बोल सकती है। 14 साल पहले वो गलती से पाकिस्तान चली गई थी। गीता फिलहाल इंदौर के एक मूक-बधिर एनजीओ में रह रही है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि डीएनए मिलने पर ही गीता को उसके परिवार के हवाले किया जाएगा। ऐसे में अब डीएनए मैच न होने पर गीता कहाँ रहेगी, यह सवाल खड़ा हो गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -