DMK नेता आरएस भारती गिरफ्तार, अनुसूचित जाति के खिलाफ दिया था विवादित बयान
DMK नेता आरएस भारती गिरफ्तार, अनुसूचित जाति के खिलाफ दिया था विवादित बयान
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) नेता आरएस भारती को चेन्नई पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया है। DMK राज्यसभा सांसद भारती  पर अनुसूचित जाति (SC) के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। उन्होंने कथित तौर पर ने इस वर्ष फरवरी माह में अनुसूचित जाति के समुदाय के खिलाफ बयान दिया था।

DMK नेता आरएस भारती के खिलाफ 1989 के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। द्रमुक नेता के खिलाफ चेन्नई के दो पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। 73 साल के आरएस भारती को अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी देने के आरोप में आज सुबह उनके आवास से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हाल में ही इस मामले पर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। 

वहीं DMK नेता का कहना है कि इस साल फरवरी माह में पार्टी की बैठक में उनके द्वारा दिए गए एक बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया और इसे सोशल मीडिया पर उछाला गया। उन्होंने कहा कि इस बयान के 100 से ज्यादा दिन गुजर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार के कुछ मामलों का खुलासा करने के कारण उन्हें टारगेट बनाया जा रहा है।

इस स्थान पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बनाए गए खास क्वारंटाइन सेंटर

यहां पर 15 जून से खुलने वाले है स्कूल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

NGT में फैला कोरोना संक्रमण, सभी कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -