पिता बने 'दीया और बाती हम' के एक्टर, संध्या बींदणी ने दी बधाई
पिता बने 'दीया और बाती हम' के एक्टर, संध्या बींदणी ने दी बधाई
Share:

टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' तो आप सभी ने देखा ही होगा। इस शो को बहुत प्यार मिला था और इस शो में नजर आने वाले हर स्टार ने लोगों के दिलों को जीता था। वैसे हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक इस शो में नजर आने वाले सूरज यानी एक्टर अनस राशिद के घर दोबारा से खुशियां आईं हैं। जी दरअसल अनस दूसरी बार पापा बन गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी हिना इकबाल ने एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anas Rashid (@anasrashidactor)

वैसे अनस ने इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। आप देख सकते हैं अनस ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें नन्हा मेहमान अपने दादा- दादी की गोद में हैं। इस तस्वीर को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए अनस ने लिखा है- 'मेरे पिता ने घर पर अपने पोते खबीब अनस राशिद का स्वागत किया। इस खास मौके पर आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'

जैसे ही अनस की ऑनस्क्रीन पत्नी 'संध्या बींदणी' यानी दीपिका सिंह ने यह पोस्ट देखी वैसे ही उन्होंने उन्हें बधाई दी। आप सभी को हम यह भी बता दें कि अनस राशिद ने साल 2017 में चंडीगढ़ की रहने वाली हिना इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद 11 फरवरी, 2019 को दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने इनायत रखा। बेटी के जन्म के बाद अब दोनों के घर में बेटे का जन्म हुआ है और इससे अनस बहुत खुश हैं। वैसे अनस इस समय खेती करते हैं। उन्हें आप सभी ने 'कही तो होगा', 'क्या होगा निम्मो का', 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान', 'ऐसे करो न विदा' जैसे शोज में देखा होगा।

सोने में सपाट कारोबार लेकिन कीमत है 50,000 से ऊपर

बिखरती TMC को समेटने में जुटीं ममता, 3 बड़े झटकों के बाद आज बुलाई आपात बैठक

'कैलासा' के लिए नित्यानन्द ने शुरू की वीजा सर्विस, बताया कहाँ से मिलेगी फ्लाइट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -