महाकाल दरबार में मनी दिवाली, फुलझड़ी जलाकर पुजारियों ने किया पर्व का शुभारंभ
महाकाल दरबार में मनी दिवाली, फुलझड़ी जलाकर पुजारियों ने किया पर्व का शुभारंभ
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जी हाँ, यहाँ धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली पर्व की शुरुआत की गई। आप सभी को बता दें कि भस्म आरती के दौरान पुजारियों ने फुलझड़ी जलाकर दीपावली पर्व का शुभारंभ किया। इसी के साथ भस्म आरती के दौरान भगवान महाकालेश्वर को अन्नकूट के साथ उबटन लगाया गया। यहाँ दीपावली पर्व को देखते हुए मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई है। इसी के साथ ही पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है।

दिवाली पर यात्रियों को बड़ा झटका, रद्द हुई 231 ट्रेनें

आप सभी जानते ही होंगे दीपावली का पर्व सबसे पहले भगवान महाकाल के दरबार में मनाया जाता है, और इसके बाद शहर भर में आनंद के साथ लोग इस पर्व को मनाते हैं। ऐसे में दीपावली पर्व पर भगवान महाकालेश्वर के दरबार में उत्साह नजर आ रहा है। यहाँ सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का गर्म जल से स्नान कराया गया। वहीं इसके बाद पंचामृत अभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। भगवान महाकालेश्वर का आभूषणों से श्रृंगार किया गया है, तो वहीं सुगंधित पुष्पों से बनी माला भगवान को अर्पित की गई है। आपको बता दें कि आज दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में भक्त, भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे।

पटाखे फोड़ने को लेकर सरकार ने दिया ये आदेश, जरूर पढ़ ले ये खबर

अगर पुजारियों की माने तो रूप चतुर्दशी के पर्व पर भगवान महाकालेश्वर को केसर चंदन इत्र का उबटन लगाया जाता है। इसी के साथ ही इस दिन से भगवान महाकालेश्वर को गर्म जल से स्नान कराया जाता है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि कार्तिक मास की चौदस से सर्दियों की शुरुआत होती है। इसी के चलते भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराने की परंपरा भी इस दिन से शुरू की जाती है। भगवान महाकाल को ठंड के दिनों में रोजाना गर्म जल से स्नान कराया जाता है, जहां महाशिवरात्रि तक भगवान को गर्म जल से ही स्नान कराया जाता है।

दिवाली मनाने घर जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

दिवाली पर घर के इन जगहों पर जरूर रखे दीपक, घर में आएगी खुशहाली

जवानों के साथ दिवाली मनाने करगिल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -