दिवाली पर घर की सफाई के दौरान अगर ऊपर गिर जाए ये जीव तो हो जाएंगे मालामाल
दिवाली पर घर की सफाई के दौरान अगर ऊपर गिर जाए ये जीव तो हो जाएंगे मालामाल
Share:

दीपावली का त्यौहार नजदीक है। घरों में दीपावली को मनाने की तैयारियां आरम्भ हो चुकी हैं। दिवाली का त्यौहार लक्ष्मी जी से जुड़ा है। इस दिन लक्ष्मी जी की खास पूजा की जाती है। कहा जाता है लक्ष्मी जी की कृपा से सुख-समृद्धि तथा वैभव मिलता है। दीपावली पर लक्ष्मी जी का स्वागत किया जाता है। इसलिए घर की खास साफ सफाई की जाती है। साफ सफाई के चलते अगर छिपकली गिर जाए तो इसका क्या अर्थ होता है, आइए जानते हैं।

शकुन शास्त्र के मुताबिक, छिपकली का गिरना शुभ है या अशुभ ये इस बात से तय किया जाता है कि छिपकली शरीर के किस अंग पर गिरी है। परम्परा है कि अगर छिपकली आपके ऊपर से गिरकर शरीर के बायीं तरफ तक पहुंच जाए तो यह शुभ संकेत है। इससे धन की प्राप्ति होती है। वहीं गर्दन पर छिपकली का गिरना दुश्मनों के नाश होने का संकेत है। इसके साथ कुछ अन्य बातें भी बताई हैं-

मान सम्मान में होती हैं बढ़ोतरी:-
सफाई करते वक़्त छिपकली अगर सिर पर गिर जाए तो इसे बहुत शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि सिर पर छिपकली गिरे तो प्रदेश में सम्‍मान प्राप्त होता है। प्रमोशन, मान सम्मान में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही अगर किसी नौकरी है तो उसे नौकरी या कार्य में खास कामयाबी मिलती है।

आर्थिक फायदा होता है:-
छिपकली अगर माथे गिर जाए तो संपत्ति प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। मनुष्य को आर्थिक फायदा होता है। वहीं जब दाहिने कान पर छिपकली गिरे तो ये आभूषण की प्राप्ति का भी संकेत है। बाएं कान पर छिपकली गिरने का मतलब आयु में बढ़ोतरी होती है। वहीं अगर नाक पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब ये है कि बेहद जल्द भाग्योदय होने वाला है। मतलब नौकरी या कारोबार में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नाभि पर अगर छिपकली गिरे तो इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि के लोगों का भाग्य, जानिए आज का राशिफल

आज से शुरू हो रहा है कार्तिक महीना, जानिए इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

छात्रों के लिए बेहद फलदायी है कार्तिक का महीना, बस रखना होगा इन 5 बातों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -