जवानों संग दिवाली मनाने के लिए जम्मू के नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी
जवानों संग दिवाली मनाने के लिए जम्मू के नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी
Share:

जम्मू: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली का त्योहार सेना के सैनिकों के साथ मनाएंगे। इसी तहत वह जम्मू पहुंच गए हैं तथा नौशेरा के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में सेना के सैनिकों संग दीपावली मनाएंगे। इस के चलते वह जम्‍मू कश्‍मीर या लद्दाख के बॉर्डर वाले क्षेत्र का भी दौरा करेंगे।

दरअसल, भारत वर्ष की सबसे बड़ी एवं सबसे अहम छुट्टी बृहस्पतिवार को दीपावली मना रहा है। रोशनी का त्योहार, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, विश्व भर में और प्रवासी भारतीयों द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्व है। देश भर के प्रदेशों ने कोरोना स्थिति एवं वायु प्रदूषण को देखते हुए पर्व के दिन कई दिशानिर्देशों का ऐलान किया है।

वही प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाने नौशेरा पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ब्रिगेड मुख्यालय में सैनिकों के साथ चाय और दोपहर का भोजन करेंगे। उन्हें सशस्त्र बलों की तैयारियों के बारे में बताया जाएगा तथा पीएम के सैनिकों को संबोधित करने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ त्योहार मनाया था। पीएम की नौशेरा, राजौरी की यात्रा ऐसे वक़्त में हो रही है जब पुंछ में दहशतगर्दो के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। पुंछ में बीते 23 दिनों से मुठभेड़ जारी है।

देश से ख़त्म नहीं हुआ कोरोना का आतंक, 24 घंटों में फिर सामने आए इतने मामले

इन खास गानों के साथ दिवाली को बनाए और स्पेशल

श्रीलंका से अयोध्या पहुंची अशोक वाटिका की शिलाएं, हुआ जोरदार स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -