प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में हुई जमकर आतिशबाजी, 163 लोग हुए घायल
प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली में हुई जमकर आतिशबाजी, 163 लोग हुए घायल
Share:

नई दिल्ली: पाबंदियों के बाद भी दिल्ली में आतिशबाजी इस तरह हुई कि दिल्ली में जलने वालों का आँकड़ा 163 तक जा पहुंचा। बीते वर्ष के मुकाबले यह आँकड़ा लगभग दोगुना से भी ज्यादा है क्योंकि वर्ष 2020 में दीपावली पर 68 मामले सामने आए। खबर के मुताबिक, अकेले सफदरजंग हॉस्पिटल में ही जलने के 55 केस दर्ज किए गए हैं। 

वहीं पटाखे के कारण 33 व्यक्तियों की आंखों में चोट भी आई है। सफदरजंग हॉस्पिटल के बर्न विभागाध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया था। दीपावली से ठीक एक दिन पहले 12 बर्न के शिकार रोगी पहुंचे थे। इनमें से 8 दिल्ली तथा चार बाहरी प्रदेश के मरीज थे। वहीं पिछले गुरुवार दीपावली के दिन 43 मरीज बर्न के उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 41 रोगी दिल्ली से थे तथा 2 मरीज दिल्ली से बाहर के थे। दोनों दिन मिलाकर कुल 55 रोगी दीपावली के बर्न के कारण उपचार के लिए पहुंचे थे। बीते वर्ष हॉस्पिटल में केवल 28 मरीज ही उपचार के लिए पहुंचे थे। 

वहीं AIIMS के आरपी सेंटर में 33 रोगी पहुंचे। सेंटर के प्रमुख डॉक्टर जे एस तितियाल ने कहा कि बीते दो दिनों में 33 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें से 18 मरीज को आंखों में गंभीर चोटें देखने को मिली हैं जिन्हें उपचार के लिए एडमिट करना पड़ा। इनकी आयु 7 वर्ष से लेकर 36 वर्ष के बीच थी। इनके अतिरिक्त नई दिल्ली स्थित आरएमल में 23 घायल उपचार के लिए पहुंचे। इसके अतिरिक्त DDU हॉस्पिटल में 25 मरीज पटाखे से झुलसने के कारण उपचार के लिए पहुंचे थे। 

बिहार: काल बनी जहरीली शराब को स्प्रिट से किया गया था तैयार, 19 लोग हुए गिरफ्तार

केएल राहुल ने घुमाया ऐसा बल्ला कि घायल हुई अथिया शेट्टी, वायरल हुई तस्वीर

इस्तीफा देने वाले सपा विधायक को पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल, जानिए क्या है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -