क्या तारक मेहता शो में दयाबेन के किरदार में नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी? जानिए पूरा सच
क्या तारक मेहता शो में दयाबेन के किरदार में नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी? जानिए पूरा सच
Share:

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाई देगी। उन्हें शो बनूं मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें से बेहतरीन नेम-फेम मिला। अपने प्रत्येक किरदार को दिव्यांका ने शानदार तरीके से अदा किया। मगर क्या आप जानते हैं कि दिव्यांका को शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी ऑफर हुआ था मगर उन्होंने ये शो करने से इंकार कर दिया था। 

प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलीविज़न का चर्चित कॉमेडियन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था। मगर उन्होंने ये करने से इंकार कर दिया। वही अब इस खबर में कितनी सच्चाई है इसके बारे में दिव्यांका ही अच्छे तरीके से बता सकती हैं।बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी, दयाबेन का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के लिए दिशा वकानी बिल्कुल परफेक्ट हैं। फिलहाल दिशा 3-4 वर्षों से शो से गायब हैं। वो मैटरनिटी लीव पर गई थीं। उनकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  

वही तारक मेहता के अतिरिक्त रिपोर्ट्स हैं कि दिव्यांका को कई और शोज के ऑफर भी आए थे, जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, वो शोज बहुत हिट सिद्ध हुए। इन शो की सूचि में क्या हुआ तेरा वादा, आज की हाउसवाइफ।।। सब जानती है, पुनर विवाह, कुछ तो लोग कहेंगे जैसे शोज है जो दिव्यांका को ऑफर हुए थे, मगर उन्होंने इन्हें करने से इंकार कर दिया।

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आई निया शर्मा, वीडियो देख यूजर्स ने कह डाली ये बात

सुशांत की पुण्यतिथि के बाद इस अवतार में नजर आईं अंकिता लोखंडे, देंखे ये तस्वीरें

सुपर डांसर 4 के सेट हुआ कुछ ऐसा की रो पड़ी नीतू कपूर, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -