जानिये किस टीवी सितारे को कितनी मिली थी पहली सैलरी
जानिये किस टीवी सितारे को कितनी मिली थी पहली सैलरी
Share:

पहली कमाई हर किसी के लिए यादगार होती है। इसके साथ ही आप भी अपनी पहली कमाई को शायद ही कभी भूल पाए होंगे। वहीं पहली कमाई जितनी खास होती है, उतनी ही खास होती है उससे जुड़ी कहानी। इस खास रिपोर्ट के जरिए आज हम आपको टीवी जगत से जुड़े सितारों की पहली कमाई की दास्तान बताएंगे। वहीं टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कुछ एपिसोड्स की शूटिंग करने के बाद हिना खान 45 हजार रुपए मिले थे। इसके अलावा एक फैशन शो में हिस्सा लेने पर लोपामुद्रा को पहली कमाई के रुप में 5 हजार का चेक मिला था। आपकी जानकारी के लिए बता दें की नेहा मारदा ने 'साथ रहेगा ऑलवेज' नाम के एक शो में काम किया था।

इस शो के लिए उन्हें 1 लाख 35 हजार का चेक मिला था। वहीं एफआईआर फेम कविता कौशिक ने कॉलेज के दिनों में एक चैनल के शो को होस्ट किया था। कविता ने इस शो के पांच एपिसोड को होस्ट किया था। इसके लिए उन्हें एक दिन के हिसाब से 1500 रुपए मिलते थे। इसके साथ ही टीना दत्ता ने एक प्ले में हिस्सा लिया था और इसके लिए उन्हें पहले चेक के रुप में 500 रुपए मिले थे। वहीं रश्मि देसाई ने एक हेयर ऑयल के एड में काम किया था। इसके लिए उन्हें फीस के तौर पर एक हजार रुपए मिले थे। इसके अलावा जी टीवी के सीरियल 'कुंडली भाग्य' में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने एक डिटर्जेंट के एड में काम किया था। इस एडफिल्म के लिए उन्हें 10 हजार मिले थे | 

वहीं करण पटेल को एक बैंक के एड के लिए करण पटेल को पहली कमाई के रुप में 600 रुपए मिले थे। इसके साथ ही रवि दुबे को एक एडफिल्म के लिए 20 हजार रुपए मिले थे। वहीं दिव्यांका ने ऑल इंडिया रेडियो में एक छोटा सा प्रोगाम होस्ट किया था। इसके लिए उन्हें 250 रुपए मिले थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की शशांक व्यास ने डेनिम की जींस खरीदने के लिए एक मॉल में बतौर सेल्समैन काम किया था। शशांक को इस दौरान 1100 रुपए मिले थे। वहीं आशा ने अपने होमटाउन देहरादून के एक बीपीओ में काम किया था। वहां पर उन्हें हर महीने 3500 रुपए मिला करते थे। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान रिद्धी ने एक प्राइवेट फर्म में बतौर इंटर्नशिप काम किया था। इस दौरान उन्हें 1 हजार रुपए मिले थे।

घर का काम करके परेशान हो गयी है आरती सिंह

दो और म्यूजिक वीडियोज में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ और शहनाज़

नागिन' अदाकारा अनीता हसनंदानी ने शेयर किया टिकटोक वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -