एक लड़के ने गलत तरीके से छुआ तो दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ऐसा काम
एक लड़के ने गलत तरीके से छुआ तो दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ऐसा काम
Share:

टीवी का जाना माना शो 'ये है मोहब्बतें' में डॉ. इशिता भल्ला के किरदार से पॉपुलर दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की कहानी साझा की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस की मानें तो एक बार गलत तरीके से छूने पर उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। वहीं दिव्यांका ने यह भी बताया कि बाद में भीड़ ने उस शख्स की जमकर पिटाई की थी। दिव्यांका, "यह घटना एक थिएटर की है। उस समय सिंगल स्क्रीन्स के टिकट ब्लैक में बिकते थे। वहीं इस वजह से वह भीड़ ज्यादा होती थी। इसके साथ ही मैं एक फिल्म देखने गई थी और टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगी थी। इसके अलावा तभी एक लड़का भीड़ का फायदा उठाकर मुझे गलत तरीके से छूने लगा।

 मैंने आपा खो दिया और बिना उसका चेहरा देखे ही उसका हाथ कसकर पकड़ लिया। वह भागने के लिए भीड़ से निकल के जा रहा था, लेकिन मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ा और उसी के साथ खिंचती हुई बाहर तक आ गई। फिर मैंने उसका चेहरा देखा। जाहिरतौर पर उसके बाद मैंने उसे कसकर थप्पड़ मारा। इतने में जनता उसपर टूट पड़ी।"कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते दिव्यांका मुंबई में पति विवेक दाहिया के साथ घर में ही वक्त बिता रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  हाल ही में उन्होंने विवेक के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "मैं तुम्हे बहुत याद करती हूं, जब हम अलग-अलग कमरे में रहते हैं। शुक्र है कि इस भावना का कोई अंत नहीं है।"एक वीडियो में दिव्यांका ने अपने फैन्स से पीएम केयर्स फंड में योगदान की अपील की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "देश के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स की तरह हम भी पीएम केयर्स फंड में डोनेशन देकर मदद कर सकते हैं। वहीं आप भी आसानी से भीम यूपीआई ऐप से डोनेट करें अपने घर से ही।"

शादी के बाद भी यह खास काम कर रही है मोहिना कुमारी सिंह

भारत दर्शन करवाने जा रहा है ये चैनल, जानिये पूरी बात

कसौटी जिंदगी के 2 के क्रू मेंबर्स की मदद करेगी पूजा बनर्जी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -