दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के लिए एक खास रोमांटिक नोट पोस्ट किया
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के लिए एक खास रोमांटिक नोट पोस्ट किया
Share:

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी की दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत कपल हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं और कई बार अपनी पोस्ट के चलते चर्चाओं में बने रहते है। जंहा उनके लाखों फैंस उनकी कोई न कोई नई पोस्ट का इंतज़ार करते रहते है।

जबकि दिव्यांका अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर विवेक के लिए क्यूट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कल विवेक के जन्मदिन पर दिव्यंका ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर विवेक के साथ दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में दिव्यंका खूबसूरत ब्लैक जंपसूट में नजर आ रही हैं जबकि विवेक ने सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए है। दोनों एक-दूसरे के साथ परफेक्ट कपल कहे जाते है।

तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्यंका ने लिखा, "आपके बगल में बैठ कर आपके लिए बर्थडे कैप्शन लिखना बहुत अजीब है क्योंकि पिछली रात से 10 बार से भी ज्यादा बार मैं आपको विश कर चुकी हूं। हैप्पी बर्थडे, विव! इस प्लैटफार्म (इंस्टाग्राम पर) मैं अपने जज्बात बस ये कहकर बयां कर सकती हूं, इस दिन जन्म लेने के लिए शुक्रिया। आपके बिना, मैं बिना किसी लक्ष्य के भटकती हुई कहीं खो जाती। मैं आपसे प्यार करती हूं @विवेकदहिया।"

 

क्या श्वेता तिवारी ने कर ली है तीसरी शादी? जानिए क्या है सच

टीवी से लेकर हिंदी फिल्मों तक काम कर चुकीं है शालिनी अरोरा

बिग बॉस के घर में पवित्रा पूनिया ने किया गाली का इस्तेमाल, फूटा सलमान का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -