इंटरनेट पर छाया दिव्यांका त्रिपाठी का मॉडर्न ब्राइडल लुक, नहीं हट रही फैंस की नजरें
इंटरनेट पर छाया दिव्यांका त्रिपाठी का मॉडर्न ब्राइडल लुक, नहीं हट रही फैंस की नजरें
Share:

टेलीविज़न जगत पर अपने बेहतरीन अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है, 17 मिलियन से भी अधिक लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। हालांकि इसके पश्चात् भी अभिनेत्री को कई बार ट्रोल होना पड़ता है। मगर टीवी जगत की इशिता मतलब दिव्यांका ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देना काफी अच्छे से जानती हैं। 

वही इसी बीच वो अपनी एक कवीनतम तस्वीर को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दिव्यांका के नवीनतम फोटोशूट को बहुत पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो मॉडर्न दुल्हन के लुक में दिखाई दे रही हैं। लाल जोड़े में दिव्यांका किसी अप्सरा से बिल्कुल भी कम नहीं लग रही हैं। दिव्यांका की सुंदरता  में चार चांद उनकी प्यारी सी मुस्कुराहट लगा रही है। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने ये फोटोशूट बाजार मैगजीन के लिए करवाया है।

वही इस मैगजीन के नवंबर एडिशन में दिव्यांका त्रिपाठी कवर गर्ल बनी हुई नजर आ रही हैं। यदि आप दिव्यांका त्रिपाठी के प्रशंसक नहीं हैं तो उनकी इस फोटोज को देख अवश्य बन जाएंगे। वही अपनी इस तस्वीर को दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इतनी देर में ही 30 हजार के लगभग लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। इसी से आप अनुमान लगा सकते हैं कि प्रशंसक उनकी फोटो को कितना पसंद कर रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का हर लुक उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आता है फिर चाहे वो वेस्टर्न हो या इंडियन। 

हाथ में घंटे बजाते हुए जोर-जोर से झूमकर आरती करती नजर आई अंकिता लोखंडे, वायरल हुआ वीडियो

कैटरीना कैफ संग 'टिप टिप बरसा पानी' पर नाचे अमिताभ बच्चन

बिग बॉस 15 में मचेगा जबरदस्त धमाल, होगी इन 5 मशहूर स्टार्स की एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -