खतरों के खिलाडी शूट के दौरान पति विवेक को याद कर रहीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी
खतरों के खिलाडी शूट के दौरान पति विवेक को याद कर रहीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी
Share:

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को आप सभी जल्द ही शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखने वाले हैं। इस शो के शूट के लिए वह केप टाउन जा चुकीं हैं लेकिन वह उन्हें विवेक की बड़ी याद आ रही है। आप सभी जानते ही होंगे कोरोना महामारी के बीच, एक्ट्रेस को शूटिंग के लिए अकेले जाना पड़ा ऐसे में अब वह अपने पति विवेक दहिया को बहुत याद कर रहीं हैं। हाल ही में दिव्यांका ने अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। आप देख सकते हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति संग कुछ फोटो शेयर करते हुए एक रोमांटिक कविता लिखी है। जी दरअसल उन्होंने यह कविता हिन्दी में लिखी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

आप देख सकते हैं दिव्यांका ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ''जब छोटी थी, तो न गुजरते वक्त की फिक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था। बस निकल पड़ती थी ऊंचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने। अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूं अरमां पूरे करने। अरमानों को पीछे छोड़े। तुम्हें याद कर हर खुशी आधी सी जीती हूं, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं उन पलों को पूरा जी लूं।'' आप सभी को हम यह भी बता दें कि एडवेंचर रिएलिटी शो 'फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 11' की पूरी टीम शूटिंग में व्यस्त है।

वहीं दिव्यांका भी इस टीम का हिस्सा हैं, और वह जी-जान से खिताब जीतने की कोशिशों में लगी हैं। कोविड-19 की स्थिति देखते हुए, इस बार शो को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में शूट किया जा रहा है। आप शो में अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, दिव्यंका त्रिपाठी दहिया और अर्जुन बिजलानी को देखने वाले हैं।

अचानक गाँव में कोरोना संक्रमितों के घर जा पहुंचे सीएम योगी, दवा और सवास्थ्य के बारे में ली जानकारी

‘राधे’ के सेट पर जैकी श्रॉफ को इस नाम से बुलाती थीं दिशा पाटनी, अभिनेता ने किया खुलासा

अच्छी खबर! पेट्रोल-डीजल के दामों में आज नहीं हुई कोई वृद्धि, जानिए क्या है कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -