सोशल मीडिया क़्वीन बनी दिव्यांका त्रिपाठी
सोशल मीडिया क़्वीन बनी दिव्यांका त्रिपाठी
Share:

टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुकी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों काफी चर्चा में चल रही हैं. पिछले दिनों ही दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मानाने के लिए मालदीव पहुंची थी जहां से उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ सांझा की थी जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

 

अब हाल ही में दिव्यांका को लेकर खबर आई हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो चुके हैं. जी हां सोशल मीडिया पर आपकी पसंदीदा अदाकारा दिव्यांका के फैंस की तादाद पहले से कई गुना बढ़ चुकी हैं. यही नहीं बल्कि इतने फॉलोवर्स को हासिल कर दिव्यांका ने सभी भारतीय टीवी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया हैं.

 

 

#8 is 'our special' love... So #Happy8 to us!

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

इस ख़ास मौके पर दिव्यांका ने पति विवेक के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सांझा की. उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा कि '8 हमारे लिए खास है, हमारे प्यार के लिए खास है. दरअसल दिव्यांका इस 8 नंबर को अपने लिए बेहद ही लकी मानती हैं क्योंकि 8 जुलाई को ही दिव्यांका और विवेक की शादी हुई थी.

 

 

Thankful.Grateful.Feeling loved.

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

बता दें कि दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के मशहूर सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के जरिये की थी. इसके बाद दिव्यांका टीवी के पॉपुलर शो 'ये हैं मोहबत्तें' में नजर आई और इस शो के माध्यम से वह घर-घर में पहचानी जानी लगी. आज के समय में दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल हैं.

ये भी पढ़े

'तारक मेहता...' में हमेशा दिखेंगे डॉ हाथी!

अपने थ्रीलर शो को लेकर दीपिका कक्कड़ का बड़ा खुलासा

Khatron Ke Khiladi 9 : खतरों से खेलने के पहले खिलाड़ियों ने किया ये काम

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -