ड्रग्स और करण जौहर से दूर रहने की सलाह मिलने पर दिव्यांका ने कही यह बात
ड्रग्स और करण जौहर से दूर रहने की सलाह मिलने पर दिव्यांका ने कही यह बात
Share:

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं। जी हाँ, टीवी शोज में इन दिनों वह नजर नहीं आ रहीं हैं लेकिन वेब सीरीज में वह जरूर हाथ आजमा रहीं हैं। वैसे दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर दिन अपने फैंस के लिए वह नयी तस्वीरें अपडेट करती हैं। इसी के साथ वह अपने फैंस और ट्रोल्स को जवाब देने में भी कभी पीछे नहीं रहीं हैं। बीते दिनों ही उन्होंने मुंबई में ग्रिड फेल होने के बाद एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने मुंबई में लाइट जाने का कारण पूछा था। वहीं उनके उस ट्वीट पर कई तरह के रिएक्शन आए थे।

इस बीच एक शख्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश की थी लेकिन दिव्यांका ने उसे करारा जवाब दे डाला है। आप देख सकते हैं दिव्यांका ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'काम से निकले, अब बेकार और बेज़ार से फिर रहे हैं। भई कोई बताएगा आज मुंबई में बिजली क्यों नहीं है?' उनके इस ट्वीट को देखकर एक यूजर ने लिखा- 'एक दिन बिना मेकअप के, बिना AC के भी रहना सीखो मैडम दहिया।' यह ट्वीट देखकर दिव्यांका गुस्सा हो गईं और उन्होंने कहा- 'बेवजह हीरो मत बनिये अंकल। काम तो सरकारी था जिस में मेकअप की ज़रुरत नहीं। पर विशेष टिप्पणियां तो इस प्रकार करते हैं आप लोग जैसे जगह जगह बिग बॉस का कैमरा लगाया हो, कुछ अच्छा लिखें, आशीर्वाद दें, अन्यथा काम से काम रखें।'

इसके अलावा उनके ट्वीट पर एक शख्स ने लिखा 'मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है,दिव्यांका। अच्छी अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना। करण जौहर के पास तो भूल के भी मत जाना।' इस पर दिव्यांका ने कहा- 'यह बात बहुत अच्छी लगी। दिल से धन्यवाद। आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मान के चलते हैं। कलाकार कितने भी मजबूत दिखें, दिल तो दुखता है। जिस रोज़ से पिताजी इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, प्रयास यही है कि उन का सर गर्व से ऊंंचा रहे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा।' वैसे अब इस समय दिव्यांका का यह ट्वीट तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बन चुका है।

बिग बॉस 14: गोहर को इम्प्रेस करने के लिए अभिनव ने किया बैली डांस

'साथ निभाना साथिया 2' का प्रोमो हुआ रिलीज, देखें वीडियो

गौहर और सिद्धार्थ का दिखा अलग अंदाज, हिना ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -