दिव्यांका ने किसे कहा:
दिव्यांका ने किसे कहा: "बकवास बंद करो...लूजर''
Share:

टीवी की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जो की सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के बाद से ही खासा चर्चाओं में रही है. बता दे कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की शादी एक्टर विवेक दाहिया से हुई है. तथा अभी हाल ही में यह भी सुनने में आया है की दिव्यांका के पति विवेक पर किसी ने अभद्र टिप्पणी की जिसके बाद यह बात जब दिव्यांका को पता चली तो वह भड़क गई. पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि, दरअसल, एक फैन ने विवेक को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "तुम बहुत दयनीय हो।

सभी जानते हैं कि तुमने कभी दिव्यंका से प्यार नहीं किया। सिर्फ फेम और पैसे के लिए तुमने उनसे शादी की। मुझे दिव्यंका के लिए बहुत बुरा लग रहा है। उसकी पसंद बहुत बुरी है। वह तुम्हें कितना प्यार करती है। लेकिन तुमने कभी प्यार नहीं किया।" इस सनकी फैन ने इस प्रकार के शब्दो का प्रयोग किया था। 

जिसके बाद दिव्यांका ने भी अपने इस फैंस को नानी याद दिलाते हुए लिखा कि, "बकवास बंद करो...लूजर। जब हमारे बारे में ज्यादा नहीं जानते तो मेरी ओर से मत बोलो। तुम्हारे पास कुछ और काम नहीं है। यह कपल्स का डिसीजन है, दुनिया का इससे कोई लेना-देना नहीं है। खासकर तुम जैसे बेवकूफों का। दोबारा मेरा नाम मत लेना। अगर हमें पसंद करते हो तो यहां रहे और नहीं करते हो तो पोस्ट्स को देखों भी मत।"   

नोटबंदी के इस बड़े फैसले पर आलिया का मत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -