मुश्किल में पड़ी दिव्यांका त्रिपाठी, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताई आपत्ति
मुश्किल में पड़ी दिव्यांका त्रिपाठी, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताई आपत्ति
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में अब दिव्यांका ने कहा है कि वह अपने मोबाइल के नेटवर्क के कारण परेशानियों का सामना कर रही हैं। दिव्यांका ने ट्वीट कर मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर को झाड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि भारत से साउथ अफ्रीका जाने वाले इंडियंस के लिए रोमिंग डेटा रिन्यूअल का प्लान होना चाहिए। 

दिव्यांका ने ट्वीट किया- डियर एयरटेल, आपके पास साउथ अफ्रीका जाने वाले इंडियंस के लिए कोई रोमिंग डेटा रिन्यूअल प्लान नहीं है। मेरे इंटरनेशनल रोमिंग प्लान का 5जीबी डेटा पलक झपकते ही समाप्त हो गया। आपकी टीम के पास मेरी परेशानी के लिए कोई जवाब नहीं है। आप अपने उपभोक्ता को लटका रहे हैं। यह निंदनीय है। 

वही दिव्यांका त्रिपाठी के इस ट्वीट पर कई प्रशंसकों ने कमेंट कर चिंता व्यक्त की है। कई ने मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग भी किया है। हालांकि अभी तक अभिनेत्री की समस्यां को लेकर नेटवर्क के ट्विटर हैंडल से कोई प्रतिक्रिया नहीं देखि गई। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी, खतरों के खिलाड़ी 11 में अपने डर का सामना करती दिखाई देने वाली हैं। वही निर्देशक रोहित शेट्टी के इस शो में दिव्यांका संग श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, सौरभ राज जैन, अनुष्का सेन, वरुण सूद, राहुल वैद्य तथा अन्य स्टार्स होंगे। शो के 11वें सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है।

आदित्य नारायण ने खोली इंडियन आइडल की पोल, बोले- यह सब ढोंग है...

इंडियन आइडल 12 के सेट पर आदित्य नारायण ने स्पेशल गेस्ट से पूछा सवाल- आपको तारीफ करने के लिए...

'पिंजरा खूबसूरती का' बंद होने की अफवाहों पर मुख्य अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -