पति संग वेकेशन पर निकलीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की तस्वीरें
पति संग वेकेशन पर निकलीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की तस्वीरें
Share:

दिव्यंका त्रिपाठी दहिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हे सभी पसंद करते हैं। दिव्यांका ने हर बार अपने अंदाज से फैंस का दिल जीता है। वह टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इन दिनों वह वेकेशन एन्जॉय कर रहीं हैं। टीवी शो ये है मोहब्बतें में नजर आ चुकीं दिव्यांका अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

आजकल दिव्यांका त्रिपाठी अपनी वेकेशन फोटोज की वजह से सुर्ख़ियों में है। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी पानी के साथ खेलती नजर आईं हैं। वहीं इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। एक अन्य तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी स्विमिंग पूल में पोज दे रही हैं, आप देख सकते हैं दिव्यांका त्रिपाठी बिना मेकअप के भी शानदार लग रही हैं। वहीं दिव्यांका के साथ उनके पति विवेक भी हैं और दोनों ही वेकेशन पर पहुंचे हैं। एक तस्वीर में विवेक होटल में पोज देते नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में वह पानी में छलांग लगा रहे हैं। इन सभी फोटोज को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा है, ''इंसान को अपनी लहर खुद ही बना लेनी चाहिए।'' वैसे दिव्यांका त्रिपाठी सभी फोटोज में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में पर्पल पिंक आउटफिट में दिव्यांका त्रिपाठी बड़ी आकर्षक दिखाई पड़ रहीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी मुंबई में लॉकडाउन लगते ही वेकेशन पर निकल गई हैं। बीते दिनों भी उन्होंने अपनी वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी जिन्हे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफे करते नहीं थके थे।

सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान- 1 मई से 18 उम्र से अधिक वाले सभी लोगों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन

बिहार में कोरोना का आतंक, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का आंकड़ा

'सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है।।।', पुलिस थाने के बाहर वैक्सीन वापस छोड़ गया चोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -