'वखरा' सॉन्ग पर जमकर नाची दिव्यांका त्रिपाठी, देखकर बोले पति विवेक- 'दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी'
'वखरा' सॉन्ग पर जमकर नाची दिव्यांका त्रिपाठी, देखकर बोले पति विवेक- 'दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी'
Share:

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के देश भर में कई प्रशंसक है। देश के चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में बहादुरी दिखा चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिव्यांका, राजकुमार राव एवं कंगना रनौत की मूवी के सांग वखरा सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। ये सांग पंजाबी गाने वखरा स्वैग का रीमेक है।

वही वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी येल्लो कलर का बेहतरीन पटियाला सूट और जूती पहने हुए हैं। उन्होंने अपने बालों में परादा लगाया है। अपने बेहतरीन डांस वीडियो को साझा करते हुए दिव्यांका ने लिखा- ''पटियाला में पटियाला सूट पहले, पटियाला गानें पर थिरकते हुए। बस पटियाला पेग की कमी है?'' इसके साथ उन्होंने #WakhraSwag #Patiala हैशटैग का उपयोग किया है।

वही दिव्यांका के हस्बैंड विवेक दहिया भी पत्नी का ये अवतार देख एक बार फिर दिल हार बैठे हैं। विवेक ने कमेंट किया, ''दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी।'' वही प्रशंसक भी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के वीडियो पर जमकर कमेंट कर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। वैसे दिव्यांका इन दिनों पटियाला में अपने नए म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं। वह बाबुल दा वेहड़ा नाम के सांग में दिखाई देने वाली हैं।

लॉन्च के तुरंत बाद जुपिटर ने बढ़ाई इस मॉडल की कीमत

टीवी के इस मशहूर अभिनेता के घर आया नन्हा मेहमान

'तलाक हो गया तो औरत को मर जाना चाहिए?' जानिए आखिर क्यों काम्या पंजाबी ने कही ये बात?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -