जब एक जाने-माने एक्टर ने दिव्यांका पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
जब एक जाने-माने एक्टर ने दिव्यांका पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Share:

टीवी जगत में कई अभिनेत्रियां हैं जो बड़े-बड़े हादसे का शिकार हुईं हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी दहिया। आज दिव्यांका एक सफल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सफल टीवी शोज में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। टीवी शो बनूँ मैं तेरी दुल्हन से लेकर ये हैं मोहब्बतें तक में नजर आ चुकीं दिव्यांका को आज सभी पसंद करते हैं। वैसे हाल ही में दिव्यांका ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया कि 'वो आपत्तिजनक व्यव्हार की शिकार हो चुकी है जिसके लिए उन्हें आज भी अफसोस होता है।' एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया, 'एक बार उनके साथ एक एक्टर ने भद्दे कमेंट्स किये थे। वो चाहकर भी उस वक़्त कुछ नहीं कर पाई थी।'

आगे उन्होंने बताया, 'इतना ही नहीं हाल ही में मेरे साथ एक ऐसा वाक्या हुआ था जब किसी एक्टर ने मेरे साथ आपत्तिजनक व्यव्हार किया था। मैं एक जानी मानी एक्ट्रेस हूँ ऐसे में उस व्यक्ति को थोड़ा तो डरना चाहिए था लेकिन वो डरा नहीं। इसके बावजूद कि मैं उसके खिलाफ आवाज उठा सकती थी। उसने मेरे ऊपर आपत्तिजनक कमेंट पास किया और मैं तब हैरान हो गई थी। उस वक़्त जब तक मैं कुछ बोल पाती, वो चला गया था। मुझे आज भी अफसोस होता है कि मैंने उस वक्त उसे पलटकर जवाब क्यों नहीं दिया था।'

इसके आलावा दिव्यांका ने यह भी कहा कि, 'ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार मेरे साथ हो चुका है। एक बार तो बहुत जाने माने एक्टर ने मेरे साथ ऐसी हरकत की थी तब भी मैं चुप रह गई थी क्योंकि मैं सोचती थी कि इससे मेरे काम पर फर्क पड़ेगा। लेकिन आज जब मैं इस बारे में सोचती हूँ तो मुझे बहुत अफ़सोस होता है। मुझे खुद से नफरत होती है कि मैंने अपने लिए क्यों आवाज नहीं उठाई थी।' वैसे काम के बारे में बात करें तो इन दिनों आप दिव्यांका को क्राइम पेट्रोल सतर्क: वुमन अगेंस्ट क्राइम होस्ट करते हुए देख रहे होंगे।

कपूर खानदान पर आया एक और बड़ा संकट, कोरोना की चपेट में आए रणवीर

30 पर्यटन आवास गृहों को लीज पर देगी योगी सरकार, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव

21 की उम्र में सनी के साथ हुआ था बहुत कुछ, वीडियो शेयर कर बताया दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -