दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार बनाई रोटियां
दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार बनाई रोटियां
Share:

टीवी की जानी मानी  एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दाहिया के साथ घर पर समय बिता रही हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दिव्यांका त्रिपाठी घर के कामों में बिजी हैं और जमकर कुकिंग कर रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने पति के लिए लजीज खाना बनाया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। वहीं इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति को खुश करने के लिए पहली बार रोटियां बना डाली हैं। इस बात का सबूत दिव्यांका त्रिपाठी का ताजा वीडियो है जिसमें वह इस बात का खुलासा करती नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही  दिव्यांका त्रिपाठी की मानें तो उन्होंने इससे पहले कभी भी मिस्सी रोटी बनाने की कोशिश नहीं की है। वहीं वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी रोटी की रेसिपी भी फैंस के साथ शेयर की है। दिव्यांका त्रिपाठी की रोटियां देखकर विवेक दाहिया तो हैरान ही रह गए हैं। इसके साथ ही वीडियो में विवेक दाहिया बड़े ही मजे से दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ की रोटियां खाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विवेक ये समझने की कोशिश भी कर रहे हैं कि इतनी अच्छी रोटियां बनाने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी क्या-क्या सामान का इस्तेमाल किया है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस उनकी रोटियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी को किचेन में रोटियां सेकते देखकर किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने पहली बार रोटी बनाने की कोशिश की है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दिव्यांका त्रिपाठी बाहर का खाना तो खा नहीं सकती हैं, ऐसे में वो घर पर बढ़िया खाना बनाकर ही पति विवेक दाहिया को खुश करने में लगी हुई हैं|

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

पारस छाबड़ा ने शहनाज गिल को बताया इरिटेटिंग

घर की छत पर ही लिए सात फेरे लेते नजर आये बिगबॉस के यह विजेता

इस वेब सीरीज में साथ नजर आ सकते है सिद्धार्थ और शहनाज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -