दिव्यांका त्रिपाठी मच्छर को कहा 'इंडियन' तो भड़का फैन, बोला- 'आप ऐसे अपमानित तरीके...'
दिव्यांका त्रिपाठी मच्छर को कहा 'इंडियन' तो भड़का फैन, बोला- 'आप ऐसे अपमानित तरीके...'
Share:

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी सुंदरता एवं बेहतरीन अभिनय के दम पर मनोरंजन जगत में और प्रशंसकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। ये हैं मौहब्बतें टेलीविज़न सीरियल से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री कई रियलिटी शो में भी दिखाई दे चुकी हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी की रनर अप भी रह चुकी है। उनकी फैन फॉलोइंग पहले ही कम नहीं थी कि जब खतरो के खिलाड़ी में प्रशंसकों ने उनका बोल्ड अंदाज देखा तो प्रशंसक उनके और दीवाने हो गए।

वही आए दिन अभिनेत्री अपने वैकेशन की, जिम की, अपनी डेली रुटीन से जुड़ी फोटोज साझा करती रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं, मगर कभी कभी दिव्यांका त्रिपाठी कॉन्ट्रोवर्सी में भी फसती दिखाई देती है, जिसके चलते उन्हें प्रशंसकों के सवालों का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में दिवयांका ने जिम से कुछ फोटोज साझा की मगर उसके चलते दिव्यांका त्रिपाठी को प्रशंसकों के तीखे सवाल का सामना करना पड़ा है।

दरअसल फूट साझा करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा इंडियन मच्छर ही मेरा रोज का अलार्म हैं। काश आपकी रात अच्छी गुजरी हो। मगर लगता है दिव्यांका त्रिपाठी ने जिस प्रकार कैप्शन में इंडियन मैनशन किया प्रशंसकों को वह पसंद नहीं आया। देखते हुए एक शख्स ने कमेंट किया आप ऐसे अपमानित तरीके से शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, मगर ऐसा कहना ठीक नहीं है। दिव्यांका त्रिपाठी ने फैन के इस कमेंट का मुहं तोड़ जवाब भी दिया। दिव्यांका त्रिपाठी ने कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा मैं अभी भारत मैं हूं, और यह मच्छर भी। फनी अंदाज में दिव्यांका त्रिपाठी ने यह भी कहा कि यदि मैं लोकप्रिय हो सकती हूं, तो यह मच्छर क्यो नहीं। अपने प्रशंसक को दिव्यांका त्रिपाठी ने समझाया कि किसी चीज को लेकर इतना सेंसेटिव नहीं होना चाहिए। दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे कहा भारत में, मेरे घर के बाजू में खुला हुआ नाला है, तथा यहां मच्छर हैं, और यह भी सच है कि अमेजन के जंगल में भी मच्छर हैं, तो क्या अमेजन में रहने वाले व्यक्तियों को बुरा लगना चाहिए? छोटी छोटी बातों पर इतना गंभीर मत हो। बड़े बड़े मसले भी हैं हमारे आस पास।

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर फैंस के सामने खोले अपनी जिंदगी के ये बड़े राज

कांग्रेस ने ली भगवान हनुमान की शरण, MP के जिलों में करवाएगी ये काम

पलक तिवारी ने पहनी प्रिंटेड हल्टर नेक ड्रेस, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -