विवेक दहिया से शादी से पहले जीरो था दिव्यांका त्रिपाठी का फैशन सेंस
विवेक दहिया से शादी से पहले जीरो था दिव्यांका त्रिपाठी का फैशन सेंस
Share:

टीवी जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिव्यांका टेलीविज़न के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी काम कर रही हैं। दिव्यांका की मानें तो उनका फैशन सेंस विवेक दहिया से विवाह से पहले एकदम जीरो था। वे कभी भी कुछ भी पहन लेती थीं तथा इसके पश्चात् फैशन पुलिसिंग वाले खूब उनकी धज्जियां उड़ाते थे। दिव्यांका को फैशन पुलिसिंग से बेहद डर लगता है। उन्हें लगता है जब कोई उनके फैशन सेंस या ऑउटफिट की बुराई करता है तो उनका कॉन्फिडेंस एकदम समाप्त हो जाता है।

हालांकि अब दिव्यांका का कहना है कि इन दिनों वो पहले से बेहतर ऑउटफिट पहनने लगी हैं तथा उनका कलर सेंस भी सही हुआ है। ऐसी बात नहीं है कि दिव्यांका शादी के पश्चात् ऑन स्क्रीन बोल्ड सींस देने में डरने लगी हैं। बल्कि उनके हस्बैंड उनसे बोलते रहते हैं कि यदि सीन की डिमांड हो तो उन्हें बोल्ड सींस से परहेज नहीं करना चाहिए। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि उन्हें सीन में अपने सह-कलाकार को किस करना है, उनके हाथ-पांव फूल जाते हैं।

वही दिव्यांका इस प्रयास में रहती हैं कि किसी प्रकार प्रोड्यूसर को इंकार कर सीन करने से बच जाए, लेकिन एकता कपूर की वेब सीरीज 'कोल्ड लस्सी' तथा 'चिकन मसाला' में उन्हें हीरो राजीव खंडेलवाल के साथ किसिंग सीन करना था। एकता ने उनसे बोला कि यदि वे अपने किरदार में जान लाना चाहती हैं तो उन्हें यह सीन करना चाहिए। दिव्यांका ने किया तो अवश्य, लेकिन तुरंत मॉनिटर में आकर चेक कर लिया कि सीन कुछ अधिक बोल्ड तो नहीं हो गया। हालांकि दिव्यांका कहती हैं कि आवश्यकता पड़ने पर वे किसिंग सीन से परहेज नहीं करेंगी।

आज भी लोगों के दिलों में राज करते है रामानंद सागर

दीपक चौरसिया ने नशे में दी श्रद्धांजलि! लोग बोले- 'थोड़ी-थोड़ी पीया करो'

रिसेप्शन पार्टी में मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नजर आईं सायंतनी घोष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -