सरेआम पति की इस हरकत से शर्मिंदा हुईं दिव्यांका
सरेआम पति की इस हरकत से शर्मिंदा हुईं दिव्यांका
Share:

टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वह अपने पति विवेक दाहिया के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को खूब मौज—मस्ती के साथ इंज्वॉय कर रही हैं। दिव्यांका और उनके पति ​विवेक ने  अपनी शादी की दूसरी सालगिरह की कई तस्वीरें  फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच बेहतर अंडरस्टेंडिंग देखने को मिल रही है। इस मौज—मस्ती के बीच दोनों ने अपने अलगाव की खबरों को भी नकार दिया है। 


दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में अपने ब्यॉयफ्रेंड रहे  विवेक दाहिया से शादी की थी। उनकी शादी को अभी दो साल ही  हुए हैं और दोनों के बीच में मनमुटाव की खबरें आने लगीं, लेकिन शादी की सालगिरह पर मालदीव जाकर दोनों ने इन अटकलों पर विराम  लगा दिया है। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज को शेयर किया है। सभी तस्वीरों में ​दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों और वीडियोज में दिव्यांका कॉफी आकर्षक दिख रही हैं, वहीं विवेक भी अच्छे लग रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

विवेक ने भी दिव्यांका के साथ ही कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में विवेक शर्टलेस हैं और बीच पर उन्होंने दिव्यांका को अपनी गोद में उठा रखा है। पति विवेक की इस हरकत पर दिव्यांका की आंखों में शर्माहट ​देखी जा सकती है। हमारी तरफ से विवेक और दिव्यांका को उनकी शादी की सालगिरह बहुत मुबारक हो। हम यही दुआ करेंगे कि दोनों के बीच का यह प्यार यूं ही बना रहे। 

अपने पति संग शादी की दूसरी सालगिरह मना रहीं हैं दिव्यांका

इस खास अंदाज़ में अपनी दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे दिव्यांका और विवेक

दिव्यांका को अपना दुश्मन मान रहे उनके पति

इस चुनौती के लिए तैयार है दिव्यांका त्रिपाठी

दूसरी एक्ट्रेस के साथ पति का रोमांस देखकर दिव्यांका की हुई ऐसी हालत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -