दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाई सगाई की सालगिरह
दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाई सगाई की सालगिरह
Share:

टेलीविजन कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी को उनकी खूबसूरती से लेकर उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वह एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक के मामले में सभी को टक्कर देती हैं। उनकी खूबसूरती के आगे अच्छी-अच्छी मॉडल्स फ़ैल हैं। वैसे हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी सगाई की सालगिरह मनाई है। दोनों ने सगाई की सालगिरह का जश्न मनाया है जो आप इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। आप देख सकते हैं दिव्यांका ने बीते शुक्रवार को इस खास अवसर पर अपने पति विवेक संग इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों बड़े प्यारे दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

वहीं दिव्यांका ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा है, "जिंदगी हमें सरप्राइज देती है, लेकिन वक्त निकालकर हमें जिंदगी को भी सरप्राइज देना चाहिए। देखो विव आज हम कहां हैं।।अपने सपनों की एक छोटी सी दुनिया में।।हमारे लिए फैसले को शुक्रिया! चीयर्स टू आवर हैशटैगइंगेजमेंटएनवर्सरी।" इसी के साथ आगे वह लिखती हैं, "उन्हें भी चीयर्स जो किसी भी मायने में अपनी जिंदगी को बदलने का प्लान बना रहे हैं। जिंदगी एक जुआ है और अगर आपको यकीन है, तो गहरी सांस लेते हुए अपने फैसले ले डालिए।"

अब बात करें काम के बारे में तो दिव्यांका इस वक्त 'क्राइम पेट्रोल सर्तक : वुमेन अगेनस्ट क्राइम' की होस्ट बनकर सभी का दिल जीत रहीं हैं। यह शो बाल शोषण, दुष्कर्म, छेड़खानी, हत्या जैसी घटनाओं पर आधारित एक स्पेशल सीरीज है। वैसे इसके पहले वह 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' वेब सीरीज में नजर आ चुकीं हैं। इसी वेब सीरीज के साथ उन्होंने वेब शो के क्षेत्र में भी कदम रखा है।

विवादों में घिरे डोनाल्ड ट्रम्प कई फिल्मों में आ चुके है नजर, पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भी की है फिल्म

इंदौर में पहली कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रहीं स्वास्थ्यकर्मी बोली- 'मैं और मेरा परिवार निश्चिंत है'

19 जनवरी को फिर होगी किसान और सरकार के बीच अहम् बैठक, क्या इस बार हो पाएगा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -