बेटे ने सताया तो पिता ने 14 लाख रु को बना दिया रद्दी कागज
बेटे ने सताया तो पिता ने 14 लाख रु को बना दिया रद्दी कागज
Share:

लियोनिंग : अकसर यंग ब्लड बुढ़ापे में मां-बाप का साथ छोड़ देते है। बेटे के इस तरह के व्यवहार से हर मां-बाप आहत होते है, लेकिन कुछ नहीं करते और फिर भी दुआएं ही देते है। लेकिन चीन में एक पिता ने ऐसा नही किया बल्कि बेटे को इसकी सजा दी। पिता ने अपनी संपति के 1.40 लाख युनान यानि 14.22 लाख रु को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट दिया।

मामला चीन के सिचुआन प्रांत की है। 85 साल के चेन के लगा कि उनका बेटा बुढ़ापे में उनका सम्मान नही करता। इसलिए उन्होने तय किया कि वो अपनी संपति का कोई भी हिस्सा उसे नहीं देंगे। इसके बाद ही चेन ने इन पैसों को बेमोल बना दिया। इसके बाद चेन के बेटे लुओ और उसकी पत्नी नें मिलकर सारे नोटों को जोड़ा। 1180 नोटों को जोड़ने में तीन महीने का वक्त लगा। उन्हें पेपर पर चिपकाकर नोटों की शक्ल दी।

दोनों ने मिलकर एक दिन में करीब 19 घंटे नोटों के टुकड़ों की जोड़ाई की। इसके बाद बैंक ने उन्हें पूरे पैसे लौटा दिए। चेन को अपने पुराने मकान को बेचकर करीब 20.57 लाख रु मिले थे। जिसमें से 1.40 लाख युआन को उन्होने नष्ट कर दिया।

अब लुओ को शक है कि उसके पिता बाकी बचे पैसों को भी नष्ट कर देंगे। चीन में ऐसा पहले भी हो चुका है, जब परिजनों ने संपति को नष्ट कर दिया। फटे हुए नोटों को लेकर जब लुओ बैंक गया तो बैंक ने उससे कहा कि कटे-फटे नोटों को बदलने का नियम तो है, लेकिन ऐसे नोट वो नहीं ले सकते। बैंक ने उन्हें सुझाया कि य़दि वो इन नोटों को जोड़कर लाएंगे तो वो उन्हें पूरे पैसे लौटाने में मदद कर सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -