महिलाओं के साथ काम करने से भटकता है मन
महिलाओं के साथ काम करने से भटकता है मन
Share:

मॉस्को : नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक ने एक चौकने वाली बात कही है। वैज्ञानिक टिम हंट ने कहा है कि महिला-पुरुष वैज्ञानिकों के लिए अलग लैब होनी चाहिए। इसके पीछे हंट ने कहा कि महिलाओँ के साथ काम करते समय उनके साथ काम कर रहे पुरुषों का ध्यान भटकता है और वो महिलाओं की ओर आकर्षित होने लगते है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि जब साथ काम करने वाली महिला की किसी गलती के कारण डांट पड़ती है तो वह आंसुओं से खुद का बचाव करने लगती हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि मुझे लड़कियों को लेकर तीन समस्याएं हैं।

पहली ये कि मुझे उनसे प्यार होने लगता है, दूसरा उन्हें भी मुझसे प्यार होने लगता है और तीसरी ये की यदि उनसे उनकी गलतियां साझा की जाए, तो वो रोने-चिल्लाने भी लगती हैं। इस कारण उनसे इस तरह का कुछ बोलने का मन नहीं करता। टिम हंट को 2001 साइकोलॉजी और मेडिसन के क्षेत्र में नोबेल पुरुस्कार मिल चुका है। ट्विटर पर टिम के इस बयान पर महिलाओँ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हालांकि उन्होने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -