उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया में फिर विवाद, अमेरिका भी मैदान में
उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया में फिर विवाद, अमेरिका भी मैदान में
Share:

सियोल : उत्तर कोरिया द्वारा हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद दक्षिण कोरिया ने इसके खिलाफ विवाद छेड़ दिया है। इस मामले में दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के विरूद्ध लाउडस्पीकर से विरोध करने की बात कही है। दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया के खिलाफ लाउडस्पीकर के विरूद्ध लड़ाई करने में लगा है। उल्लेखनीय है कि दोनों ही देशों के बीच आपसी विवाद के कारण लड़ाई छिड़ने की स्थिति निर्मित हो गई थी। हालांकि इस मामले में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्यून येई ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से फोन पर चर्चा भी की।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चर्चा की थी। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया द्वारा हाईड्रोजन बम का परीक्षण करने के बाद विश्व के कई देशों ने उत्तर कोरिया के इस कदम पर आपत्ती ली थी। जापान, अमेरिका ने उसे कड़े परिणामों का सामना करने की चेतावनी भी दी थी। उल्लेखनीय है कि उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ने और परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने इस हिस्से में परमाणु क्षमता से लैस बी - 2 स्टील्थ बमवर्षक विमान भेजे हैं।

उत्तर कोरिया के नागरिकों के प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया गया। इस क्षेत्र में 120 दक्षिण कोरियाई कंपनियों में 52 हजार से अधिक उत्तर कोरियाई कार्य करते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के कदम की जमकर निंदा की। अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा हेतु इसे स्पष्ट तौर पर एक बड़ा खतरा बताया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -