कांग्रेस को भारी पड़ गया, केंद्रीय मंत्री राजनाथ पर ट्वीट करना
कांग्रेस को भारी पड़ गया, केंद्रीय मंत्री राजनाथ पर ट्वीट करना
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की फोटो साझा करना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा को महंगा पड़ गया। विरोध होने पर उन्होंने ट्विटर पर माफीभरा संदेश लिखा, साथ ही रिट्वीट को हटा लिया। संजय झा ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की एडिटेड फोटो को साझा कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के डीजीपी को राजनाथ सिंह के चरण छूते हुए दर्शाया गया था।

इसमें एक फिल्म के दृश्य का उपयोग किया गया था। इस मामले में पत्रकार प्रतीक सिन्हा ने लिखा था कि, यह एक फर्जी फोटो है। आलमगीर रिजवी ने कहा कि, यह फोटो फर्जी है मगर इसे हटाया नहीं गया है। उन्हें कई लोगों ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि इस फोटो को हटा लिया जाना चाहिए,लेकिन उन्होंने ये दृश्य नहीं हटाए। जिसके बाद कुछ यूज़र्स ने कमेंट किए। मगर बाद में उन्हें अपनी फोटो हटानी पड़ गई।

उल्लेखनीय है कि कई मर्तबा कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच विवाद होते रहे हैं। भाजपा कांग्रेस और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में कैरिकेचर व कार्टून के माध्यम से अभियान चलाती रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा पर सोशल मीडिया के माध्यम से वार करती रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो, कार्टून और कैरिकेचर आदि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर भी तैयार किए जाते रहे हैं। इन पर समय - समय पर विवाद भी हुए हैं। 

गृहमंत्री से मिल अक्षय हुए गदगद

केंद्रीय मंत्री ने की अक्षय की ऐसी तारीफ

मुफ्ती ने की केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -