संजय निरूपम के बयान पर मचा बवाल
संजय निरूपम के बयान पर मचा बवाल
Share:

नईदिल्ली। मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम द्वारा एक विवादित बयानबाजी करने के बाद विवाद हो गया। मामले में कई नेताओं द्वारा निरूपम की टिप्पणी का समर्थन किया गया है तो कई नेता इसका विरोध करने में लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार संजय निरूपम ने कहा है कि पार्टी में पीढि़यों का टकराव चल रहा है। राहुल पार्टी के ग्रुप लीडर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को आगे लाने को लेकर कहा जा रहा है कि बुजुर्गों की कीमत पर युवा को आगे लाया जा रहा है। मगर निरूपम के इस बयान से पार्टी में अंदरूनी कलह सामने आ रही है। मामले में यह भी कहा गया है कि पार्टी के कई नेता इस तरह की मानसिकता का शिकार हैं।

संजय ने कहा कि मीडिया ने इस बात को तूल दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल ग्रुप लीडर नहीं बल्की पार्टी के नेता हैं। इस मामले में कांग्रेस महासचिव  शकील अहमद ने कहा है कि राहुल को महत्व देने को लेकर की जा रही चर्चा मीडिया की कारस्तानी है। इस मामले में पूर्व केंद्रीयमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी संजय निरूपम के बयान पर आपत्ती जताई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -