MP में फिर हंगामा, दरगाह के पास मंदिर बनाने को लेकर भिड़े दो गुट
MP में फिर हंगामा, दरगाह के पास मंदिर बनाने को लेकर भिड़े दो गुट
Share:

नीमच: मध्यप्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है। जी दरअसल इस मामले में यह बताया जा रहा है कि नीमच में पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जी हाँ और इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस मामले में पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जी हाँ और स्थिति को काबू करने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले में नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा का कहना है कि, 'यहां एक दरगाह है। वहां कुछ लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।'

वहीं इस मामले के बारे में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि, 'दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ है। इसमें दो तीन बाइकों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, विवाद में कोई भी घायल नहीं हुआ है।' इस मामले के बारे में नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा का कहना है कि, 'जहां विवाद हुआ, वहां हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। विवाद के वक्त भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद पुलिस ने गलियों में पेट्रोलिंग की और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है।'

आगे उन्होंने बताया इस दौरान लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने के लिए भी कहा गया है। जी हाँ और उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक विवाद को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

आप सभी को बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हिंसा हुई थी। जी दरअसल यहां कथित तौर पर रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद दो गुटों में विवाद हो गया था। वहीं इसके बाद खरगोन में कर्फ्यू लगाया गया था और इसी साथ ही हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया था।

MP: शादी का खाना बना जहर, दो की मौत-कई बीमार

तेल पर यूरोपीय संघ और रूस के बीच कोई समझौता नहीं हुआ

फिजी ने पर्यटन में दस गुना वृद्धि दर्ज की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -