दुर्भावना के चलते विरोधियों के फोन टेप कर रही है सरकार
दुर्भावना के चलते विरोधियों के फोन टेप कर रही है सरकार
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। कांग्रेस ने भाजपानीत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनैतिक विरोधियों के फोन टैप करवाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल द्वारा कहा गया कि भाजपा सरकार राजनैतिक दुर्भावना के चलते निजी स्वार्थ को पूरा करने में लगी है। जिसके लिए विरोधियों और विपक्षी पार्टियों के सदस्यों के फोन टेप किए जा रहे हैं।

श्री बघेल द्वारा आरोप लगाया गया है कि फोन टैपिंग की साजिश राज्य में लंबे समय से चली आ रही है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। उनका कहना था कि राज्य में नक्सल नियंत्रण के चलते फोन टैप करने वाली महंगी मशीनें खरीदी गईं, जिसका उपयोग अपराधियों पर नहीं किया जा रहा है। इसका उपयोग तो राजनैतिक विरोधियों की जासूसी के लिए ही किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  द्वारा यह भी कहा गया कि जेल में बंद अपराधी जेल परिसर में खुले आम फोन का उपयोग किया है। सरकार इस पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है।

मशीनों का दुरूपयोग प्रदेश के मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों के फोन टेप करने में भी किए जा रहे हैं। बघेल द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि राज्य में सरकार के इशारों पर सही कारण और विधिवत प्रक्रिया का पालन किए गए राजनैतिक स्वार्थ और दुर्भावनावश फोन टैपिंग की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -