सीएम की पत्नी को हवा से हार निकालकर देने पर मचा बवाल
सीएम की पत्नी को हवा से हार निकालकर देने पर मचा बवाल
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कई बार सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार तो उनकी पत्नी अमृता को लेकर चर्चाऐं चल पड़ी हैं। दरअसल हुआ यूं कि एक तांत्रिक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को हवा से निकालकर हार थमा दिया। हालांकि इसे कुछ लोगों ने अंधविश्वास माना तो कुछ लोगों ने सराहा। मगर अब इस मामले पर अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा आलोचना की जा रही है।

दरअसल पुणे के शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित किए गए पुरस्कार समारोह के दौरान यह घटना हुई। अब निजी समाचार चैनलों द्वारा इसका प्रसारण किया जा रहा है। फुटेज में तांत्रिक गुरवानंद स्वामी अमृता फडणवीस को हार देते हुए दिखाए जा रहे हैं। अब इस मामले में महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष अविनाश पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी पत्नी के कृत्य पर रूख स्पष्ट करना होगा।

इस मामले में पाटिल द्वारा कहा गया कि फडणवीस को घटना पर स्पष्टीकरण जारी किया जाना चाहिए। यदि इस बात की आवश्यकता होती है तो उन्हें माफी भी मांगना होगी। उन्होंने तांत्रिक द्वारा किए गए इस चमत्कार को समिति द्वारा वैज्ञानिक तरह से नियंत्रित स्थितियों में करके दिखाने के लिए चेताया।

इन्हें इनाम के रूप में 21 लाख रूपए देने के लिए वे तैयार हैं। अमृता द्वारा यह कहा गया कि वे चमत्कारों में विश्वास नहीं करती हैं लेकि स्वामी जी को बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि संस्कारों के साथ ही वे पली हैं। गुरवानंद स्वामी ने आशीर्वाद के तौर पर हार प्रदान किया। हालांकि इस घटना के बाद हंगामा प्रारंभ हो गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -